आधुनिक व नवीनतम यातायात नियंत्रण कक्ष गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS द्वारा किया गया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नियंत्रण कक्ष के माध्यम से रखी जाएगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर 24 घंटे नजर

तकनीक की मदद से रेड लाइट के समय की व्यवस्था की जाएगी

शहर में लगे कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाने पर, जाम की स्थिति या नए जरूरतों पर तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी पुलिस मदद

गुरुग्राम, 25 फरवरी 2026 – दिनांक 24.02.2026 को पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा, IPS द्वारा ट्रैफिक टावर स्थित यातायात नियंत्रण कक्ष के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण उपरांत उसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री अर्पित जैन, IPS, पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री गौरव राजपुरोहित, IPS, पुलिस उपायुक्त मानेसर श्री दीपक कुमार जेवरिया IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन, IPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री करण गोयल होS, पुलिस उपायुक्त साउथ डॉ0 हितेश यादव HPS , सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, GMDA से R.C. Deswal (Executive Engineer), Manoj Saini (Engineer–Network), Kuldeep (Engineer–Network) एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

गुरुग्राम में प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। भविष्य की चुनौतियों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए GMDA के सहयोग से इस यातायात नियंत्रण कक्ष को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है, ताकि गुरुग्राम में यातायात का सुगमता से संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

यातायात नियंत्रण कक्ष गुरुग्राम में एक अत्याधुनिक वीडियो वॉल स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग GMDA की तर्ज पर अब सीधे यहीं से भी की जा सकेगी। पूर्व में जिन यातायात संबंधी जानकारियों एवं लाइव फीड के लिए GMDA स्थित ICCC (Integrated Command & Control Centre) जाना पड़ता था, अब वे सभी सुविधाएं इसी वीडियो वॉल पर उपलब्ध रहेंगी। ऑनलाइन चालान करते समय भी संबंधित स्थान की लाइव स्थिति वीडियो वॉल पर देखी जा सकेगी, जिससे कार्यवाही और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगी।

इसके साथ ही यातायात कर्मचारियों के लिए समुचित एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल की व्यवस्था की गई है। इस नवनिर्मित नियंत्रण कक्ष में 8 नए कंप्यूटर सिस्टम नई टेबल व कुर्सियों सहित स्थापित किए गए हैं, जिससे कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

इस नई व्यवस्था से यातायात प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें