चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दमनकारी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“कांग्रेस द्वारा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा” – बी. के. हरिप्रसाद

“जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी कांग्रेस, झुकने का सवाल ही नहीं” – राव नरेंद्र सिंह

“जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो सरकार को जनता के प्रचंड आक्रोश का सामना करना पड़ेगा” – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त किए जाने तथा हरियाणा की मौजूदा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा घेराव की रणनीति पर आगे बढ़ने का ऐलान किया। प्रदर्शन की भनक मिलते ही हरियाणा पुलिस ने कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न जिलों में हाउस अरेस्ट कर दिया ताकि वे इस संग्राम में आम जन की आवाज को बुलंद ना कर सके व कार्यकर्ता विधानसभा तक न पहुंच सकें। इसके बावजूद पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुडथे, मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक लखन सिंगला, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मालिक व उदयभान, सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद वरुण मुलाना, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक डॉ रघुबीर सिंह कादयान, चंद्रमोहन, अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, मामन खान,  रघुवीर तेवतिया, नरेश सैलवाल, आदित्य सुरजेवाला, विकास सहारण, शीशपाल केहरवाला, शैली चौधरी, रेनू बाला पूजा चौधरी, विनेश फोगाट, मंजू चौधरी, मोहम्मद ईजराइल, बलराम डांगी, देवेंद्र हंस, रामकरण काला, गोकुल सेतिया, जस्सी पेटवार, हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी, पूनम चौहान, सुधा भारद्वाज सहित लगभग सभी जिला अध्यक्ष, पूर्व सांसद व विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-3 स्थित थाने में ले जाया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री बी. के. हरिप्रसाद ने कहा कि आमजन के अधिकारों पर हो रहे निरंतर प्रहार को कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने की नीयत से फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे जनता पर नई-नई परेशानियां थोपी जा रही हैं।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता की आवाज दबाने वाली नीतियों के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक दमन ने आम नागरिक का जीवन कठिन बना दिया है, और कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन में बदलाव बुजुर्गों के सम्मान पर सीधा आघात है। राशन कार्डों से पात्र लाभार्थियों के नाम काटकर खाद्य सुरक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। एचपीएससी के माध्यम से की गई भर्तियों में भी युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार तुगलकी फरमानों के जरिए जनता को परेशान करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। नए-नए नियमों और कानूनों के माध्यम से आमजन पर बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों का असर किसानों और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर पड़ सकता है। कांग्रेस हर वर्ग की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ खड़ी रहेगी। हुड्डा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करके ग्रामीण परिवारों को मिल रही मजदूरी से वंचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का नाम हटाया जाना भी श्रम की गरिमा और ग्राम स्वराज के उन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास दिखाता है, जिन पर मनरेगा आधारित है

हरियाणा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें