“हर वार्ड में हो जांच: बिना मान्यता स्कूल बंद कराए जाएं”। गुरिंदरजीत सिंह
“11 बच्चों जैसी स्थिति दोबारा न बने — अब जिम्मेदारी तय हो”। गुरिंदरजीत सिंह
“नेता और समाजसेवी आगे आएं, शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं”। गुरिंदरजीत सिंह
गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह (अर्जुन नगर) ने एजुकार्स्ट इंटरनेशनल स्कूल प्रकरण के संदर्भ में आज दिनांक 24 फरवरी, 2026, दिन मंगलवार को उन्होंने बच्चों के भविष्य की सुरक्षा हेतु अवैध/बिना मान्यता स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की अपील। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अनावश्यक राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय हमें मूल मुद्दे — बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा— पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि यदि किसी भी विद्यालय में मान्यता, सुरक्षा मानकों या नियमों से जुड़ी अनियमितताएँ पाई जाती हैं, तो संबंधित विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी स्थिति में बच्चों का भविष्य दांव पर नहीं लगना चाहिए।
इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह ने गुरुग्राम के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध या बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी एकत्र कर प्रशासन तक पहुंचाएं और आवश्यक कार्रवाई की मांग करें।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हालिया प्रकरण में 11 बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ, वैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो — यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने कहा, “शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा राजनीति से ऊपर है। पहले कर्तव्य निभाएं, फिर किसी पर आरोप लगाएं। आइए, मिलकर गुरुग्राम में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाएं।”








