हरियाणा विधान सभा सचिवालय की सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026 – आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को हरियाणा विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा के दौरान माननीय उपाध्यक्ष महोदय द्वारा विधायक श्री नरेश सेलवाल के वक्तव्य के एक अंश को सदन की कार्यवाही से निकालने के निर्देश दिए गए।

विधायक श्री नरेश सेलवाल द्वारा कहा गया कथन—
“मेरी सरकार से यह प्रार्थना है कि सरकार म्युजियम को, महापुरुषों को और गुरुजनों को पॉलिटिकल टूल ना समझे, वोट बैंक के लिए इस्तेमाल न करे।”

उक्त शब्दों को आपत्तिजनक मानते हुए सदन की कार्यवाही से विलोपित (निकाल) कर दिया गया है।

यह जानकारी हरियाणा विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार दी गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें