भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने असम चुनाव में हरियाणा के नेताओं की लगाई ड्यूटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव में जाने वाले हरियाणा के नेताओं की ड्यूटियां लगाई है। मोहन लाल बड़ौली ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित 24 वरिष्ठ नेताओं को असम चुनाव की जिम्मेदारी दी है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मिकी, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पूर्व विधायक कुलवन्त बाजीगर, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीन डागर, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा की असम चुनाव में ड्यूटी लगाई है।

श्री पूनिया ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे मनीष यादव, गुहला से प्रत्याशी रहे रवि तारावली, शाहाबाद से प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना, जुलाना से प्रत्याशी रहे योगेश बैरागी, झज्जर से प्रत्याशी रहे कप्तान बिरधाना और फिरोजपुर झिरका से प्रत्याशी रहे नसीम अहमद को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने असम चुनाव में जाने की जिम्मेदारी दी है।सु

रेंद्र पूनिया ने कहा कि ये सभी वरिष्ठ नेता असम चुनाव में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि असम चुनाव में संगठनात्मक और चुनाव प्रबंधन में हरियाणा के नेताओं की अहम भूमिका रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें