संसद के शीतकालीन सत्र में कई आवश्यक बिल पास हुये – 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होगा –
दिल्ली, 10 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी के 2 अप्रैल 2026 तक चल सकता है। 13 फरवरी 2026 से एक महीने अवकाश रह सकता है।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा। सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 13 फरवरी 2026 को खत्म होगा। इसके बाद सत्र की कार्रवाई 9 मार्च 2026 से दोबारा शुरू होगी।
राष्ट्रपति जी 28 जनवरी 2026 को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का पारंपरिक संबोधन साल के पहले संसद सत्र के पहले दिन होता है।
30 जनवरी 2026 को जारी हो सकता है इकॉनॉमिक सर्वे –
29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते संसद स्थगित रह सकती है। वहीं, 30 जनवरी को इकॉनॉमिक सर्वे पेश किया जा सकता है। 31 जनवरी 2026 को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
राष्ट्रपति के संबोधन और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद 13 फरवरी 2026 से लगभग एक महीने की अवकाश अवधि के लिए स्थगित होगी। संसद 9 मार्च 2026 को पुनः बैठक करेगी और सत्र 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को समाप्त होगा।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि आमतौर पर संसद शुक्रवार को स्थगित की जाती है, लेकिन 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे और उसके बाद वाले वीकेंड को ध्यान में रखते हुए, सत्र 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो सकता है। बजट सत्र में अवकाश से संबंधित स्टैंडिंग कमेटियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच करने का समय मिलता है।
संसद के शीतकालीन सत्र में कई बड़े बिल पास हुए थे –
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक चला था। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा से VB-G RAM G सहित कई बड़े बिल पास किए गए। 2 बिल संसदीय कमेटी को भेजे गए।









