हकृवि के विभिन्न पीएचडी कोर्सों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हिसार: 10 जनवरी – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को विभिन्न पीएचडी कोर्सिज के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परिसर में बने परीक्षा केंद्र पर पुख्ता प्रबंध किए थे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया और परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा के सुचारू संंचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि आज जिन पीएचडी कोर्सिज के लिए प्रवेश परीक्षा हुई, उनमें विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रीकल्चर मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट सांइस, फलोरिकल्चरल एंड लैंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलॉजी, इंटोमोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरस्ट्री, प्लांट पेथोलॉजी, सीड साइंस एंड टैक्नोलॉजी, सॉयल साइंस, वेजिटेबल साइंस, एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट व रूरल मैनेजमेंट (गुरूग्राम), कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में सॉयल एंड वाटर कंजरवेशन इंजीनियरिंग, फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग व रिनुएबल एनर्जी इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एपिरेल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युुनिकेशन मैनेजमेंट, फूड्स एंड न्यूट्रीशन, ह्यूमन डेवेलपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज व रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में केमिस्ट्री, बायोकेमस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलॉजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिक्स, जुलोजी, व फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज इकोनॉमिक्स, फिशरीज एक्सटेंशन, व फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट तथा बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, मोलिक्युलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी व बायोइन्फर्मेंटिक्स विषय शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के परिसर में परीक्षा केंद्र बनाया था। इस प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया था।

कुल 79 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कुल 542 विद्यार्थियों ने आवेदन भरें, जिनमें 431 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की फोटोग्राफी भी की गई। उन्होंने उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे उपरोक्त पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in and admissions.hau.ac.in   पर नियमित रूप से चेक करते रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!