रांची में हुई थी प्रतियोगिता, ट्राफी जीतकर बढ़ाया मान –
दिल्ली, 30 दिसंबर 2025 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में झारखंड योग एसोसिएशन द्वारा रांची में आयोजित नेशनल योग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। योग खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण सहित 9 पदक साथ ही हरियाणा की टीम ने ओवरऑल देशभर में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
अप्रैल 2026 में होगी एशियन योगा चैंपियनशिप –
अप्रैल 2026 में दुबई में एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
ट्रेडिशनल इवेंट लड़कों के वर्ग में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में मनीष कुमार ने चौथा स्थान और भाविक सुरा ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में भविष्य ने छठा स्थान, 14 से 16 वर्ष में चक्षित ने छठा स्थान और 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में हर्षित ने चौथा स्थान हासिल किया।
ट्रेडिशनल इवेंट लड़कियों के वर्ग में 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में कर्मदीप कौर ने पांचवां स्थान, जबकि सिमरन दीप कौर, रीना, पारिशा, तृषा यादव, नव्या, अवनी, वंशिका, आकांक्षा और दीक्षा ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आर्टिस्टिक सोलो इवेंट लड़कों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अभिनव ने छठा स्थान प्राप्त किया।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के आर्टिस्टिक सोलो इवेंट लड़कों में मनीष कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। वहीं, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में मनीष कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सोलो इवेंट लड़कियों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अंकिता ने रजत पदक तथा आराध्या ने कांस्य पदक जीता, वहीं 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कर्मदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया।
मनीष और भविष्य की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल डॉ. जनकराज ने बताया कि आर्टिस्टिक पेयर इवेंट लड़कों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में मनीष कुमार और भविष्य की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि लड़कियों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में आराध्या मित्रा और अंकिता की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिदमिक पेयर इवेंट लड़कियों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में कायना नारंग और आरजू की जोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया, वहीं लड़कों के वर्ग (8 से 18 वर्ष) में रोनित और जतिन की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
हरियाणा ओवर ऑल फर्स्ट रनर-अप –
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा की टीम ने ओवरऑल देशभर में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।









