हांसी प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं को लेकर शिक्षामंत्री को दिया ज्ञापन
हिसार : हांसी प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रविन्द्र अत्री ढण्ढेरी ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि आज हरियाणा के शिक्षा मन्त्री महीपाल ढांडा के हांसी आगमन पर विधायक विनोद भ्याणा के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र दिया।
हांसी प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार और सतीश वर्मा ने हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्कूल निदेशक रोशन सुलतानपुर ने मांग की कि छुट्टियों के दौरान बोर्ड कक्षाओं को लगाने हेतु और विरेन्द्र मान ने जयन्ती के उपलक्ष्य में जयंती को विद्यालय में मनाने की अनुमति दी जाये।
उप-प्रधान मनोज आहूजा ने मांग की कि 2003 से चल रहे सभी प्राईवेट स्कूलों की अस्थाई मान्यता को स्थाई मान्यता प्रदान की जाये।
प्रधान रविन्द्र अत्री ने बताया कि प्रदेश भर के विद्यालयों का आर.टी.ई. की सीटें दिखाने के बावजूद भी एम.आई.एस. पोर्टल बन्द है और हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यालयों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है जोकि न्याय के विरूद्ध है और पोर्टल बन्द होने की वजह से स्कूल संचालक कोई भी गतिविधि नही कर पा रहे है और आर.टी.ई. के लैप्स हुए पैसे को पोर्टल खोलकर दोबारा से जारी करने की मांग की।
इस दौरान हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने अपने निजी सहायक को आदेश दिये कि तुरन्त पोर्टल बारे विद्यालयों का कार्य पूर्ण करवाकर जल्द से जल्द रिप्लाई किया जाये ताकि स्कूल संचालक नियमित रूप से विद्यार्थियों को शिक्षा का दान देते रहे।
इस दौरान प्रधान रविन्द्र अत्री, उप-प्रधान मनोज आहूजा, संरक्षक अनिल कुमार, सुरेन्द्र ग्रेवाल, रोशन कुमार, विरेन्द्र मान आदि स्कूल संचालकगण उपस्थित रहे।









