मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के फैन बने देश-विदेश से आने वाले पर्यटक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 46 लोगों ने खरीदें मुख्यमंत्री के उपहार, 1 लाख 31 हजार के बिके 46 उपहार,

आम लोगों को जहन में रखते हुए उपहारों के दाम हुए तय,

महोत्सव में स्टॉल नम्बर 56, 57 व 58 पर सजे है मुख्यमंत्री के उपहार।

कुरूक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 नवंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के देश-विदेश से आने वाले पर्यटक फैन हो गए है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 46 लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले उपहारों को खरीद लिया है। इससे 1 लाख 31 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवा दिया जाएगा। अहम पहलू यह है कि स्टॉल नम्बर 56, 57 और 58 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहार सजाएं गए है। इन उपहारों को कोई भी व्यक्ति निर्धारित दामों पर खरीद सकता हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देश के विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों में जो भी उपहार मिले है उन उपहारों को निर्धारित दरों पर ब्रिकी के लिए रखा गया हैं। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के केडीबी के कार्यालय में बने मीडिया सैन्टर के साथ बने स्टॉल नंबर 56, 57 व 58 निर्धारित किया गया हैं। इन स्टॉलों को केडीबी की तरफ से भव्य और सुन्दर तरीके से सजाया गया हैं। इन स्टॉलों पर मुख्यमंत्री के 153 उपहारों को रखा गया हैं। इन उपहारों के दाम निर्धारित करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में आम लोगों की पॉकेट के अनुसार उपहारों के दाम तय किए हैं। इनमें 800 रूपए से लेकर 16 हजार रूपए तक के दाम रखे गए हैं।

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के लेखा सहायक रविन्द्र का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों को महोत्सव में आने वाले पर्यटक खूब पसन्द कर रहे हैं। इन स्टॉलों से अब तक 46 लोगों जिनमें टेकचन्द्र, सरला रानी, गुरदीप सिंह, कृष्ण, परमजीत सिंह, महिपाल, चन्द्र मोहन, बीबी मित्तल, हरमन सहारन, मुकेश सैनी, राजेश कुमार, नरेश शर्मा, विकास कुमार, डॉ श्रीराम शर्मा, विकास कुमार, रेखा, संदीप अग्रवाल, महिपाल, अजय आर्य, संदीप, मोहित अग्रवाल, डॉ विवेक चावला, भीम सिंह, मोहित अग्रवाल, अजय आर्य, कृष्ण बंसल, कृष्ण सैनी, उप्पल, विकास शर्मा, राजबाला, लवनीत मदान, अनिल कौशिक, परवीन कुमारी, विकास कुमार, जसमैर सिंह, धर्मपाल, परवीन कुमारी, सतीश कुमार, उमा शंकर, अजय आर्य, महावीर सिंह गुड्डू, परवीन कुमारी, अमित प्रकाश व गुरदीप सिंह शामिल हैं, ने मुख्यमंत्री के उपहार खरीदे है। इन उपहारों से 1 लाख 31 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई हैं। इस राशि को मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवाया जाएगा। यह स्टॉल 1 दिसम्बर तक लगेंगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें