सचिवालय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक हलचल – हरियाणा में IAS अधिकारियों की भारी कमी, CMO शक्तिशाली करने की तैयारी –
दिल्ली – 23 नवम्बर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा की प्रशासनिक मशीनरी में अगले दो महीनों में बड़े बदलाव होंगे। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी समेत 3 बड़े IAS अधिकारी अगले दो माह में सेवानिवृत्त होंगे। सरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को वापस बुला रही है।
हरियाणा की प्रशासनिक मशीनरी में आने वाले दो महीनों के दौरान बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सरकार के तीन महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तैनात वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के चलते सचिवालय से लेकर शासन के शीर्ष स्तर तक नई नियुक्तियों की संभावना बन रही है।
ब्यूरोक्रेसी में IAS अधिकारियों का बड़ा टोटा –
हरियाणा में स्वीकृत 226 IAS पदों के मुकाबले महज 179 अधिकारी कार्यरत हैं। यानी 47 अधिकारियों की कमी है। तीन अधिकारियों के रिटायर होने के बाद यह कमी 50 आइएएस अधिकारियों की हो जाएगी। राज्य की ग्रेडेशन सूची के शीर्ष 20 अधिकारियों में से 10 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
ऐसे में सेवानिवृत्तियों के साथ अधिकारियों की वापसी और नई नियुक्तियां सरकार के सामने बड़ी प्रशासनिक चुनौती होंगी।
गृह एवं वित्त सचिव सुधीर राजपाल 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी 31 दिसंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि वित्त आयुक्त राजस्व डा. सुमिता मिश्रा का कार्यकाल अगले साल 31 जनवरी 2027 को समाप्त होगा।
1990 बैच के सुधीर राजपाल के पास गृह, वित्त एवं योजना के अलावा जेल, आपराधिक जांच, पर्यावरण और न्याय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। हालांकि, इसकी मंजूरी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तत्कालीन प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार नहीं मिला था। इसी महीने उन्हें हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ऐसे में सुधीर राजपाल को सेवा विस्तार मिलने की संभावना काफी कम है।
मुख्यमंत्री कार्यालय को मजबूत करने की मंशा –
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को पहले ही दो बड़े सेवा विस्तार मिल चुके हैं। अब उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिकारियों की कमी से जूझ रही हरियाणा सरकार ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात चार वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को वापस बुलाने का आग्रह कर रखा है।
धनतेरस पर अरुण गुप्ता को मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन बने।
इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव रहे वी उमाशंकर (1993 बैच), उनके अतिरिक्त प्रधान सचिव रहे डा. राकेश गुप्ता (1997 बैच), पूर्व शहरी निकाय प्रधान सचिव विकास गुप्ता (2001 बैच) और चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव नितिन यादव (2000 बैच) शामिल हैं।
सरकार की इस कवायद के पीछे प्रशासनिक जरूरतों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को मजबूत करने की मंशा भी मानी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की वापसी से सीएमओ में भी फेरबदल का रास्ता खुल सकता है।
आने वाले महीनों में ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त –
सुधीर राजपाल, गृह एवं वित्त सचिव — 30 नवंबर 2026
अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव — 31 दिसंबर 2026
डा. सुमिता मिश्रा, वित्त आयुक्त राजस्व — 31 जनवरी 2027
अभिलक्ष लिखी, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव — 30 नवंबर 2026
संजीव वर्मा, अंबाला मंडलायुक्त एवं आयुष महानिदेशक — 30 अप्रैल 2027
केंद्र से वापस बुलाए जाने वाले चार IAS अधिकारी –
वी उमाशंकर — 1993 बैच
डा. राकेश गुप्ता — 1997 बैच
नितिन यादव — 2000 बैच
विकास गुप्ता — 2001 बैच









