हरियाणा में 27 जिलाध्यक्ष घोषित, गुरुग्राम की रश्मि अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रांचल अग्रवाल प्रदेश मंत्री बनीं

गुरुग्राम, 23 नवंबर। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा ने विशिका जैन को गुरुग्राम और रीना यादव को गुरुग्राम महानगर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुग्राम को प्रदेश संगठन में भी प्रतिनिधित्व मिला है। रश्मि अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरुग्राम महानगर की प्रांचल अग्रवाल को प्रदेश मंत्री और गुरुग्राम की आशा गगन गोयल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा ने सोमवार को 15 प्रदेश पदाधिकारियों, 16 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और 27 संगठनात्मक जिलों की अध्यक्षों की सूची जारी की। नियुक्ति पत्रों के अनुसार, हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
वीर ममता चौहान और सुमन यादव प्रदेश महामंत्री बनीं

पलवल की वीर ममता चौहान और हिसार की सुमन यादव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रश्मि अग्रवाल के साथ यमुनानगर की प्रभा सागर, फरीदाबाद की अलका भाटिया और महेंद्रगढ़ की अर्चना ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्रियों में प्रांचल अग्रवाल के साथ पंचकूला की अनुराधा वर्मा वकील, सोनीपत की सोनिया मोर और फरीदाबाद की श्वेता सैनी शामिल हैं।
पानीपत की हेमा रमन को प्रदेश कोषाध्यक्ष और पंचकूला की पुष्पा सिंह सिंहरोहा को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। करनाल की दीपा राणा को मीडिया, भिवानी की प्रियंका घुप्पड़ को सोशल मीडिया और करनाल की प्रियंका भारद्वाज को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में 16 सदस्य
आशा गगन गोयल के अलावा हांसी की श्री शर्मा, जींद की कविता शर्मा, कैथल की अनिता चौधरी, फरीदाबाद की गीता रक्षवाल, रेवाड़ी की कविता गुप्ता, दादरी की प्रेम चारण, भिवानी की चंदा गुप्ता और नूंह की मनीता गर्ग को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। अंबाला से क्षमा विज और वंदना कटारिया बिष्ट, फतेहाबाद से पूनम सिंगला, यमुनानगर से उमा शर्मा, कुरुक्षेत्र से ज्योति अरोड़ा, सिरसा से भावना शर्मा और पलवल से योगेश चौधरी को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों की पूरी सूची
| संगठनात्मक जिला | जिलाध्यक्ष | संगठनात्मक जिला | जिलाध्यक्ष |
|---|---|---|---|
| गुरुग्राम | विशिका जैन | गुरुग्राम महानगर | रीना यादव |
| फरीदाबाद | प्रभा सोलंकी | फरीदाबाद महानगर | रेनू आर्या |
| नूंह | अंजू बाला | पलवल | लता भारद्वाज |
| रेवाड़ी | नेहा शर्मा | महेंद्रगढ़ | दीपिका |
| पंचकूला | बबली शर्मा | अंबाला | दीपिका शर्मा |
| कुरुक्षेत्र | कंवलजीत कौर | कैथल | पायल मंगल |
| करनाल | रेखा चौहान | पानीपत | उर्वशी गोयल |
| सोनीपत | सीमा चौहान | गोहाना | रीना शर्मा |
| जींद | अंकिता बिढान | रोहतक | रितु सिंधू |
| झज्जर | सोमवती जाखड़ | डबवाली | अर्चना मेघवाल |
| सिरसा | जसवीन्द्र पिंकी | हांसी | निशा श्योराण |
| फतेहाबाद | सुमन खिचड़ | यमुनानगर | मनीषा अग्रवाल |
| भिवानी | शकुंतला प्रधान | दादरी | सुशीला फोगाट |
| हिसार | सीमा गोदारा |








