मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में केयू धरोहर हरियाणा संग्रहालय ने लगाई प्रदर्शनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : हरियाणा मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी जी द्वारा आयोजित कमल सखी मंच हरियाणा के कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार डॉ. कुलदीप सिंह आर्य क्यूरेटर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के द्वारा हरियाणवी प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें दूध बिलोती, धान कूटती तथा चरखा कातती महिला को महिला सशक्तिकरण के रूप में प्रदर्शित किया गया।

डॉ. कुलदीप सिंह आर्य ने बताया धरोहर हरियाणा संग्रहालय की दादी मां की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित कमल सखी मंच हरियाणा की सभी माननीय महिला सदस्यों ने भी दादी मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी का आनंद उठाया। इस भव्य कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, विधायक कृष्णा गहलावत, शक्ति रानी शर्मा, विमला चौधरी सहित बड़ी संख्या में कमल सखी मंच से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में डॉ. हरविंदर राणा के मार्गदर्शन में महिला कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें