भाजपा की झूठ ओर फरेब की राजनीति से जनता ने किया किनारा:अतेंद्र यादव

“नारनौल हो सर्वश्रेष्ठ अपना” इस सपने को साकार करने के लिए राजनीति मे आया हूं: सरपंच अतेंद्र यादव

भारत सारथी/ कौशिक  

नारनौल। विधानसभा नारनौल से कांग्रेसी नेता और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल मे व्यापारियों, मजदूरों ओर किसानो के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता है। किसानो की भलाई करने मे कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सरपंच अतेंद्र यादव आज गांव शोभापुर, भूषण कलां ओर नोरंगपुरा आदि गांवों में घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस अभियान चलाकर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर मे मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिया।

सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता मे आते देख भाजपा ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है, किन्तु कांग्रेस के नेता ओर कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज मे विकास ओर प्रदेश की भलाई पर ध्यान दिया जाता था और भाजपा डर और भय दिखाकर तानाशाही से राज करती है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा की झूठ ओर फरेब की राजनीति को समझ चुकी है और बहकावे मे आने वाली नहीं है। सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि वो जनसेवा करने के लिए राजनीति मे आए है और नारनौल का विकास सर्वश्रेष्ठ हो, ये उनका सपना है। इस अवसर पर उनके साथ अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।

Previous post

ओलंपिक में पदक जीतने हैं तो देश भर में कांग्रेस की हुड्डा सरकार की ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति को लागू करना होगा – दीपेंद्र हुड्डा

Next post

कांग्रेसियों ने चाटुकारिता के नए रिकॉर्ड कायम किए: महेंद्र गुर्जर 

You May Have Missed

error: Content is protected !!