भाजपा का बोरिया बिस्तर गोल होने वाला है: डा.राजसुरेश यादव

ग्रामीण जनसंपर्क अभियान में बोली कांग्रेस नेत्री उपचुनावों ने भाजपा को आइना दिखाया

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का जनाधार प्रदेश में निरंतर बढ़ता जा रहा है उससे वर्तमान में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सबसे मजबूत स्थिति में है और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनना तय है। जनता के भरपूर आशीर्वाद व समर्थन से कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। 

यह बात कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान व जिला प्रमुख भाई रामसिंह की पुत्रवधू कांग्रेस नेत्री डा. राजसुनेश यादव ने नारनौल विधानसभा के गांव खानपुर में जन संपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के उपचुनावों के नतीजे भाजपा सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी हैं। यह भाजपा की आने वाली पराजय का सिग्नल है। सभी प्रदेशों ने दिखा दिया है कि भाजपा का बोरिया बिस्तर गोल होने वाला है। साथ ही कांग्रेस की जय होने वाली है।

श्रीमती राजसुनेश ने कहा कि नारनौल हलका आज दयनीय स्थिति में है। हलके में सड़कें टूटी हुई हैं। बिजली-पानी के लिए हलके  जनता तरस रही है। किसानों को खाद, बिजली, पानी की सुविधा नहीं है। जनता को परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पीपीपी में अपनी आय को दुरुस्त करवाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। जिला स्तर पर लगाई जा रहे समाधान केंद्र मात्र दिखावा बनकर रह गए हैं। यहां जनता को कोई राहत नहीं मिल रही।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि साढ़े 9 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी वर्तमान विधायक ने हलके के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक ने नारनौल हलके के साथ जो भेदभाव किया है हलके की जनता उसका हिसाब आगामी विधानसभा चुनावों में चुकता करेगी।

महिला नेत्री ने कहा कि गांव में जहां-जहां भी वे जनसंपर्क के दौरान गई वहां कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गांवों में लोग खुद कह रहे हैं कि भाजपा सरकार को इस बार सबक सिखाएंगे और कांग्रेस की सरकार लाएंगे। उन्होंने खानपुर गांव में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। वह कुमारी शैलजा व दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हरियाणा में निकाली जाने वाली यात्राओं को लेकर ग्रामीणों से रुबरु हुई।

नारनौल विधानसभा से कांग्रेस टिकट की दावेदार डा.राजसुनेश यादव ने कहा कि यदि राहुल गांधी, दीपक बाबरिया, कुमारी शैलजा व जनता के आशीर्वाद से हलके की सेवा करने का मौका मिला तो नारनौल हलके की काया पलटने में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी।

इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ संदीप उर्फ टिल्लू, सतीश, सुरेश फोजी, इंद्रा, माया देवी, रीना, अनुराधा, प्रकाश सेका, पतराम, सावित्री व चित्रा आदि साथ रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!