बीजेपी ऐसी बेशर्म सरकार है जो सत्ता में खुद है और हिसाब विपक्ष से मांग रही है : विद्रोही

लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा में पहले ही हताशा व निराशा है1 वही अहिरवाल से भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह के कड़े तेवरों से भाजपा में घबराहट और बढ़ रही है : विद्रोही

कटु सत्य यह विगत 10 वर्षों से भाजपा ने हरियाणा के हर वर्ग, समुदाय, क्षेत्र को जुमले उछलकर भावनात्मक रूप से ठगकर उसे लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया है : विद्रोही

15 जुलाई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम से भाजपा में इस कदर हताशा व बौखलाहट है कि 10 वर्ष से प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली भाजपा अपने शासनकाल का हिसाब देने बजाए कांग्रेस से उसके शासन का हिसाब देने का जुमला उछालकर 10 वर्षों से की जा रही जनता से अपनी ठगी, लूट को दबाना छुपाना चाहती है1

विद्रोही ने कहा लोकतंत्र में विपक्ष से हिसाब मांगने वाली बीजेपी ऐसी बेशर्म सरकार है जो सत्ता में खुद है और हिसाब विपक्ष से मांग रही है1 कटु सत्य यह विगत 10 वर्षों से भाजपा ने हरियाणा के हर वर्ग, समुदाय, क्षेत्र को जुमले उछलकर भावनात्मक रूप से ठगकर उसे लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया है1 तभी भाजपा कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम से बुरी तरह से डर व घबरा चुकी है1 लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा में पहले ही हताशा व निराशा है1 वही अहिरवाल से भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह के कड़े तेवरों से भाजपा में घबराहट और बढ़ रही है1

विद्रोही ने आरोप लगाया इसी हताशा-निराशा में भाजपा नेता अनाप-शनाप बोल रहे हैं1 और उन्हें खुद भी नहीं पता वे क्या बोल रहे हैं? कांग्रेस ने हरियाणा मांगे हिसाब के साथ भाजपा के खिलाफ जो 15 सूत्रीय चार्ज सीट जनता के सामने रखी है उसका कोई भी सार्थक, तार्किक जवाब भाजपा के पास नहीं है1 कांग्रेस ने शनिवार को सोनीपत में प्रदेश स्तरीय बैठक करके हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कि भाजपा सरकार खिलाफ जारी 15 सूत्रीय चार्ज सीट को घर-घर तक पहुंचाने की अपनी रणनीति बना ली है1

विद्रोही ने कहा कि आने वाले दो माह में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता प्रदेश के सभी शहरों, कस्बों गांवों, ढाणीयों में घर-घर जाकर भाजपा के भ्रष्टाचार लूट व जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाकर भाजपा का फासिस्ट चेहरा जनता के सामने बेनकाब करके उसे वोट की चोट से हरियाणा से तड़ीपार करने का आम जन को संकल्प दिलवाएंगे1

You May Have Missed

error: Content is protected !!