रेवाड़ी ब्राह्मण सभा का लगातार दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर जिला गौड ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ द्वारा बधाई

भारत सारथी कौशिक 

नारनौल। बड़े भाई चंद्रशेखर गौतम को ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी का लगातार दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर श्री गौड ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ के कॉलेजियम सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में जिला रेवाड़ी की ब्राह्मण सभा उन्नति की ओर अग्रसर होगी। 

श्री गौड ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ कार्यकारिणी सदस्य विजय गोस्वामी, कॉलेजियम मेंबर अनिल शर्मा, नरेंद्र झिमरिया व अशोक कुमार कौशिक ने भाई चंद्रशेखर गौतम को रेवाड़ी सभा के सदस्यों द्वारा दोबारा प्रधान चुने जाने पर उनका आभार प्रकट किया है। उन्होंने रेवाड़ी जिले के विप्र बंधुओं को आश्वस्त किया कि श्री गौतम के नेतृत्व में रेवाड़ी ब्राह्मण सभा बुलंदियों को छूएगी। समाज के उत्थान और वह कुरीतियों से लड़ने के लिए पूरी कार्यकारिणी सतत प्रयासरत है।

श्री गौड ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ जिला रेवाड़ी ब्राह्मण सभा के साथ निरंतर अपना जुड़ाव रखे हुए हैं।

Previous post

कांग्रेस पार्टी ना केवल विकास की बात करती है बल्कि विकास के काम को सिरे भी चढ़ाती है : वर्धन यादव

Next post

भाजपा के 10 साल में बिना प्रर्ची-खर्ची से युवाओं को नौकरिया प्रदान की – राव इंद्रजीत सिंह

Post Comment

You May Have Missed