शिवराज ने बिप्लब देब को गले लगाया

रक्षामंत्री और कृषि मंत्री से राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब शनिवार को दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले।

दोनों ही नेताओं से बिप्लब ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। पहले बिप्लब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे, जहां राजनाथ ने भी बिप्लब से लगभग आधा घंटे की मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर बातचीत की। राजनाथ सिंह को श्री देब ने कामधेनु गौमाता की मूर्ति भेंट की और श्री सिंह ने भी बड़ी आत्मीयता से बिप्लब देब का स्वागत किया।

इसके बाद श्री देब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और उनके साथ भी लगभग आधा घंटे तक चर्चा की।

श्री देब जब शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे तो शिव राज ने उन्हें गले लगा लिया।

जानकारी के मुताबिक तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिप्लब की यह पहली मुलाकात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!