—   देवीलाल द्वार बादली में आयोजित जनसभा में संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, मंत्री विशंभर वाल्मीकि, सांसद डॉ अरविंद शर्मा रहेंगे मौजूद

–सीएम की  जनसभा में बादली हलके से भारी संख्या में भागीदारी करेंगे हलकावासी

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार 27 अप्रैल को बादली पहुंच रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे देवीलाल द्वार बादली में आयोजित हलका स्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे। समस्त बादली हलके से भारी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं के विचार सुनने के लिए पंहुचेगें।                       

 राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि बादली की जनसभा में पार्टी संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, हरियाणा सरकार में मंत्री विशंभर वाल्मीकि, सांसद डॉ अरविंद शर्मा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश के सभी हलकों में जनसभा कर रहे हैं और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।     

पूर्व कृषि मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर टीम बादली जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है और पूरा हलका जोश व उत्साह के साथ जनसभा में पंहुचेगा। कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी हल्का वासियों को निमंत्रण दिया है। धनखड़ ने जनसभा स्थल का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान आनंद सागर, डॉ दिनेश घिलौड़ , डीपी कौशिक, एडवोकेट अरविंद गुलिया,नीटू बादली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!