2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं पन्ना प्रमुख:  बिप्लब देब

गुलामी के प्रतीकों को समाप्त कर रही है मोदी सरकार:  बिप्लब कुमार देब

सोहना पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे बिप्लब देब:  बोले – कांग्रेसी केवल अपने बारे में सोचते हैं, जनहित में नहीं

चंडीगढ़, 27 दिसंबर।  गुरुग्राम की सोहना विधानसभा  में बुधवार को आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हाल ही में संसद में भारत सरकार द्वारा बनाएं गए तीनों नए कानून सम्पूर्ण भारतीय है और गुलामी की जंजीरे तोड़ने वाले हैं। मोदी सरकार ने ब्रिटिश राज और ब्रिटिश काल के गुलामी के सारे चिह्न समाप्त करके संपूर्ण भारतीय कानून बनाए हैं। आतंकवादी गतिविधियों, मॉब लिंचिंग, भारत की संप्रभुता को खतरा पैदा करने वालों को अपराध करने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों और पार्टियों की आलोचना करने वालों को भी राजद्रोह के आरोप में जेल में डाल दिया जाता था, लेकिन अब नए कानून के मुताबिक केवल देश के विरूद्ध और देश की संप्रभुता के खिलाफ बोलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। श्री देब ने कांग्रेस को भी परिवारवाद पर घेरा और कहा कि कांग्रेस में कोई भी साधारण कार्यकर्ता उच्च पद तक नहीं पहुंच सकता। जबकि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने काम के बल पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंच सकता है।

पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए प्रदेश प्रभारी ने 2024 चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एक एक पन्ना प्रमुख संकल्पित है।

जबरदस्त कोहरा और कड़कड़ाती ठंड में आए पन्ना प्रमुखों ने भी पूरा जोश दिखाते हुए भाजपा जिंदाबाद और जय भाजपा, तय भाजपा के नारे लगाए। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को विधायक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर ने भी संबोधित किया।

बिप्लब देब ने यहां अपने संबोधन में कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही 2024 में केंद्र में मोदी तथा हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार तीसरी बार बनने वाली है। मिशन-2024 के लिए जीत का मंत्र देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। आम जनता का भी आह्वान करते हुए श्री देब ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों और मोदी सरकार की तुलना करेंगे तो आप देखेंगे कि इन साढ़े नौ सालों में देश ने जबरदस्त तरक्की की है।

श्री देब ने कहा कि मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था जिसे पूरा किया।  तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को सबल बनाया।  कांग्रेस पर तंज कसते हुए बिप्लब देब ने कहा कि आजादी के बाद करीब 65 वर्ष से अधिक समय तक देश की सत्ता पर कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां सबसे पहले अपना और अपने परिवार का फायदा सोचती है। जबकि भाजपा की रीति नीति में देश पहले है और पार्टी बाद में है।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को बता दिया है कि अब जनता किसी लुभावने झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और नंबर-1 बनें। श्री देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अग्रणी देश बन रहा है। ऑटो मोबाइल, मोबाइल व हर क्षेत्र में भारत का झंडा बुलंदियों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रयान-2 भेजकर दुनिया का पहला देश बना। मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसान समृद्ध हो रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों से हरेक गरीब व्यक्ति को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूती मिली है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है।

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ये कानून नागरिकों के अधिकारों को सर्वाेपरि रखेंगे और महिलाओं- बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

लावटखौर अब मिलावट करने से डरेंगे। सार्वजनिक सेवा और जनकल्याणकारी कानूनों से एक नये युग की शुरूआत हुई है। ये कानून यह भी सुनिश्चित करेंगे कि हमारे समाज के गरीबों, हाशिए पर रहने वाले और कमजोर वर्गों को बेहतर सुरक्षा मिले। प्रदेश प्रभारी ने सभी पन्ना प्रमुखों से आह्वान करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहायक की भूमिका अदा करते हुए 2024 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं।

इस मौके पर विधायक एवं सम्मेलन के संयोजक संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, ज़िला महामंत्री महेश यादव ने बड़ी फूलमाला पहनाकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। इन सभी ने भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

हमने सोहना में भ्रष्टाचार को मिटाने का काम किया:  संजय सिंह

स्थानीय विधायक एवं पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक संजय सिंह ने भी अपने जोशीले संबोधन में कहा कि हमने सोहना में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। कोई भी व्यक्ति सोहना में भ्रष्टाचार होने का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि मैंने पारदर्शिता से लोगों के काम किए और सरकार की बेदाग छवि बनाई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोहना में कह नहीं सकता कि उसने पैसे देकर कोई काम करवाया है। विधायक की इस बात पर उपस्थित पन्ना प्रमुखों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।  इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश, तावडू जिला परिषद की चेयरपर्सन मनीता गर्ग, नगर परिषद सोहना की चेयरपर्सन अंजू देवी, मंडल अध्यक्ष गौरव चुघ, मुकेश शर्मा, रामकिशन राघव, सतीश नागर, पूर्व पार्षद महेश दायमा, सुभाष बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी, हरबीर अधाना, ज़िला मीडिया सहप्रमुख जयवीर यादव, ज़िला सचिव निधि राघव, जयंति चौधरी, ज़िला पार्षद पुष्पा देवी, राजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख विकी डागर आदि भी मंच पर उपस्थित रहे।

बिप्लब देब ने दिव्यांग युवक का माला पहनाकर सम्मान किया

भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मंच से नीचे उतर रहे थे तो उनके बिल्कुल सामने स्टेज के बराबर में ही एक दिव्यांग युवक ट्राई साईकिल पर फूलमाला लेकर बैठा था। बिप्लब देब युवक के पास पहुंचे तो युवक ने बिप्लब देब को फूलमाला पहनाई, लेकिन प्रदेश प्रभारी ने अपना सम्मान करने वाले इस युवक का तुरंत सम्मान किया और अपने गले की माला उस युवक के गले में डाल दी। युवक ने प्रदेश प्रभारी के सामने कुछ बातें भी रखीं, जिसको प्रदेश प्रभारी ने बड़े इत्मीनान से सुना और विधायक को उनकी समस्या हल करने को कहा।

Previous post

कोविड-19 के नए जेएन.1 वैरिएंट को लेकर जिला प्रशासन सजग, जिलाधीश ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को जारी किए आदेश

Next post

सरकारी डाक्टरों द्वारा की गई हड़ताल फेल हो गई है और हड़ताल पर केवल 26.86 प्रतिशत डाक्टर ही गए- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

You May Have Missed

error: Content is protected !!