भगवान श्रीकृष्ण व गुरू जम्भेश्वर जी के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर मंदिर में आयोजित समारोह में की शिरकत

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता कातो वहीं गुरू जम्भेश्वर ने प्रकृति के संरक्षण का दिया संदेश – मुख्यमंत्री
भगवान का रूप है प्रकृतिइसका संरक्षण हमारी सामुहिक जिम्मेवारी– मनोहर लाल
मटका चौक हिसार का नाम चौधरी भजन लाल के नाम पर होगा– मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 7 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जन्माष्टमी के अवसर तथा गुरू जम्भेश्वर महाराज के 572वें अवतरण दिवस पर गुरू जंभेश्वर मंदिर हिसार में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति भगवान का रूप है, इसलिए इसका संरक्षण करना हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने गीता, कर्म की महता और धर्म की विजय का संदेश मानवजाति को दिया, उसी प्रकार गुरू जम्भेश्वर भगवान ने 16वीं सदी में प्रकृति को बचाने, पर्यावरण व वनस्पति के महत्व का संदेश देकर समाज में जागृति पैदा की।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरू जम्भेश्वर महाराज का प्रकृति के संरक्षण के संदेश की कोविड-19 के दौरान विशेषता महसूस की गई, जब ऑक्सीजन की कमी हो गई। संत महात्मा ने अपने-अपने तरीके से जो संदेश दिए थे, वे उस समय भी प्रासंगिक थे और आज भी हैं। प्रकृति के कारण ही जीवन बचेगा। आज हम अपने उपयोग के लिए जंगलों को तो काट रहे हैं, परंतु हमें पेड़ों को बचाने की भी चिंता करनी चाहिए। प्रकृति भगवान का रूप है। भूमि, वायु, अग्रि, नीर व गगन इन पांच शब्दों से ही प्रकृति बनी है, इसलिए आज का दिन विशेष महत्व का दिन है। भगवान श्री कृष्ण व गुरू जम्भेश्वर दोनों के अवतरण दिवस पर हमें प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि महापुरूषों का उत्सव हमें उत्साह से भरता है। युवा पीढ़ी को महापुरूषों की शिक्षाओं व जीवनी के बारे जागरूक करने के लिए ऐसे उत्सव का महत्व बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेजड़ी पेड़ व हिरण की रक्षा के लिए बिश्रोई समाज ने कुर्बानी दी है।

हरियाणा एकहरियाणवी एक के मूलमंत्र पर सभी विधानसभाओं का किया जा रहा विकास

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल को याद करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि कुछ लोग आज उनका नाम भी चौधरी भजन लाल के साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि श्री भजन लाल ने बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा का एक सामान विकास करवाया था और वे स्वयं भी हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए सभी विधानसभाओं में एक सामान विकास कार्य करवा रहे हैं।

मटका चौक हिसार का नाम चौधरी भजन लाल के नाम पर होगा

पूर्व सांसद श्री कुलदीप बिश्रोई, जो अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक हैं, द्वारा बिश्रोई महासभा की ओर से दिए गए मांग पत्र को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आवश्वास दिया। मुख्यमंत्री ने मटका चौक हिसार का नाम चौधरी भजन लाल के नाम पर करने, प्रदेश में किसी संस्था का नाम भी चौधरी भजन लाल के नाम पर रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन का नाम चौधरी भजन लाल के नाम पर रखने के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्र अवश्य लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने बिश्रोई महासभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

पूर्व सांसद श्री कुलदीप बिश्नोई ने जन्माष्टमी उत्सव पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही मायने में हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब कांग्रेस में वे आदमपुर से विधायक थे, उस सयम विकास कार्यों की ग्रांट मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ने तुरंत स्वीकृत करते हुए कहा था कि वे वोटों की राजनीति नहीं करते।

मनोहर लाल ईमानदार मुख्यमंत्रीआज तक उन पर नहीं लगा कोई भ्रष्टाचार का आरोप– भव्य बिश्नोई

विधायक श्री भव्य बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गरिमा व प्रतिष्ठा का दिन है। ईमानदारी व दूरदर्शी व सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ चलने वाले सभी वर्गों के हितैषी मुख्यमंत्री का भी उन पर विशेष आर्शीवाद है। वर्ष 2014 से जब से श्री मनोहर लाल ने सत्ता संभाली है, भ्रष्टाचार का कोई आरोप इन पर नहीं लगा है, जबकि 2014 से पहले सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आज पूरे विश्व में ढंका भज रहा है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, राज्य सभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डॉ डीपी वत्स, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, विधायक श्री दूड़ा राम, विधायक श्री जोगीराम सिहाग, मेयर श्री गौतम सरदाना, अखिल भारतीय बिश्रोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र बुडिया के अलावा बड़ी संख्या में बिश्रोई समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!