गुरुग्राम में 48 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी, GMDA ने जारी किया पब्लिक नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 28 नवंबर 2025 – गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने घोषणा की है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) चंदू गुरुग्राम से मास्टर वाटर सप्लाई 48 घंटे के लिए बंद रहेगी। यह शटडाउन 3 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा।

GMDA के अनुसार, यह शटडाउन 1600 मिमी डायामीटर पाइपलाइन को बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 51 से जोड़ने और बसई फ्लाईओवर के पास पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए आवश्यक है। इस दौरान WTP चंदू-बुढ़ेरा पर अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्य भी किए जाएंगे।

इन सेक्टरों में प्रभावित होगी पानी की सप्लाई

नोटिस में बताया गया है कि इस काम के चलते निम्न क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी—

  • सेक्टर 37
  • सेक्टर 42 से 74 तक
  • गांव बादशाहपुर
  • खंडसा

GMDA ने नागरिकों से अपील की है कि वे 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक पानी का उपयोग सोच-समझकर करें, ताकि पूरी तरह पानी की कमी जैसी स्थिति न बने।

नोटिस अधिकारियों को भी भेजा गया

इस सूचना की प्रतिलिपि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग और GMDA के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। साथ ही GMDA की वेबसाइट पर भी नोटिस अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

GMDA ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में पानी की उपलब्धता पूर्ण रूप से बंद रहेगी, इसलिए लोग पहले से आवश्यक प्रबंध कर लें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें