मतदाताओं का मतदान के प्रति ऐसा भारी उत्साह मैंने जिंदगी में पहली बार देखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागरूक मतदाता बनने की वैश्विक जिम्मेदारी- लोकतंत्र को 100% भागीदारी तक ले जाने का संकल्प

– एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – आज मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को गोंदिया नगर परिषद के नगर अध्यक्ष और दो पार्षदों के चुनाव में मतदान करके मैंने अपने नागरिक कर्तव्य का सम्मान किया अपनी पूरी लाइफ में मैंने पहली बार इतनी भारी तादाद में मतदाताओं को मतदान करते हुए देखा मैं खुद पहली बार बहुत देर तक लाइन में खड़ा रहा मतदाताओं का उत्साह तारीफ़ ए काबिल रहा ।

लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति तब ही प्रकट होती है जब हर मतदाता जागरूक होकर अपने वोट का सही उपयोग करे। इसलिए मेरा संदेश है कि सभी लोग समय पर मतदान केंद्र पहुँचें, अपने अधिकार का प्रयोग करें और मतदान प्रतिशत को 100% के ऐतिहासिक लक्ष्य तक पहुँचाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने में अपनी भागीदारी निभाएँ। सक्रिय मतदान ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें