टेकचंद नगर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत जीएल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
700 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल, 40 स्थानों पर वैलनेस सेंटर की सौगात जल्द
सीवर जाम की समस्या का भी होगा स्थाई समाधान

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल में शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी का मनोहर तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के विस्तार और आबादी के अनुपात को देखते हुए अब शहर वासियों को पर्याप्त स्वास्थ सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। जीएल शर्मा टेकचंद नगर में अपने महाजन संपर्क अभियान के तहत कॉलोनी वासियों से रूबरू होकर सीधा संवाद कर रहे थे। कॉलोनी में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने जीएल शर्मा का पगड़ी बांध कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान और स्वागत किया। स्वागत और सम्मान से अभिभूत जीएल शर्मा ने स्थानीय निवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समय आने पर कॉलोनी वासियों का यह सम्मान, प्यार और स्नेह वह सूद समेत लौटाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही 700 बिस्तर के अतिआधुनिक अस्पताल का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने न केवल 700 बेड के अस्पताल बल्कि शहर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अन्य सौगातें देने का भी लक्ष्य तय किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की अपनी प्रतिबद़्धता दोहराते हुए उन्हें पूरा करने की समय सीमा भी तय कर ली है। 700 बेड के अति आधुनिक अस्पताल के साथी शहर के 40 स्थानों पर हेल्थ वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे। कॉलोनी के निवासियों ने जीएल शर्मा के सामने कॉलोनी में हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की। शर्मा ने कहा कि टेक्चर नगर में वैलनेस सेंटर स्थापित होगा। शहर में बनने वाले हेल्थ वेलनेस सैंटरो की सूची में टेकचंद नगर कॉलोनी का नाम भी शामिल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के साढे आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। खासकर गुरुग्राम में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की फेहरिस्त लोगों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा गढकर पूरे प्रदेश का समान विकास कराया है। प्रदेश के साथ गुरुग्राम आज विकास की नई बुलंदियां छू रहा है। आने वाले समय में गुरुग्राम विकास की नई इमारत लिखने को एकदम तैयार है।

जीएल शर्मा ने बताया कि शहर के विस्तार और लगातार बढ रही आबादी के लिहाज से आने वाले दिनों में शहरवासियों को सरकार की ओर से पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्वयं मुख्यमंत्री इसके लिए गंभीर है। मुख्यमंत्री ने भी माना है कि इतने बडे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की जरूरत है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों में 30 बेड के छोटे अस्पताल बनाने की योजना तैयार की है। योजना के अनुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास अस्पताल, क्लीनिक या नर्सिंग होम के लिए पहले से आरक्षित जमीन पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाएंगी। योजना के शुरूआती चरण में सेक्टर 40 और 45 का चयन किया गया है। यहां एक-एक करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही 30-30 बेड के क्लीनिक बनाकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा। ताकि लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सीधे नागरिक अस्पताल का रुख न करना पड़े। जीएल शर्मा ने कहा कि इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों की भीड़ में कमी आएगी। लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकगे।

जीएल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का माइक्रो स्तर पर विस्तार करने के लिए सरकार ने कॉलोनियों में प्राइमरी हेल्थ सेंटर की स्थापना की है। शहर में 21 स्थानों पर अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।

शहर में बनेंगे 40 वेलनेस सेंटर

आने वाले दिनों में 40 हेल्थ वेलनेस सेंटर और स्थापित किए जाएंगे। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। बसई, सरस्वती एंक्लेव, डीएलएफ फेज एक, सेक्टर 27 में बिहारी मंडी, नरसिंहपुर ढाणी, गुप्ता कॉलोनी, गंगा विहार, टिकरी ढाणी, पीजीसी जाटव चौपाल, मनोहर नगर, हीरा नगर, शक्ति पार्क, नरसिंहपुर, अंजना कॉलोनी, भीमगढ़ खेड़ी, सूर्य विहार, खोह गांव, नहरापुर कासन, धर्म कॉलोनी, नितिन विहार, डूंडाहेड़ा, सेक्टर 33, शिवाजी नगर, शिव मंदिर नाथूपुर, पहाड़ी ऐरिया, अर्जुन नगर, हरी नगर, भीमनगर, सराय, प्रेम नगर, शनि मंदिर राजेंद्र पार्क, मियांवाली, शनि मंदिर सरहौल, प्रेम नगर, सुखराली एंक्लेव, राम नगर, टेकचंद नगर, सेक्टर 47, 56, 54 और घासौला गांव में ये सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जल्दी ही यहां भी सामान्य बीमारियों के मरीज का ईलाज यहां हो सकेगा।

कुल मिलाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। साढे आठ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने प्रदेश का समान विकास किया है। आज हरियाणा में 17 राष्ट्रीय राजामार्ग बनकर तैयार हुए हैं। पुराने राजमार्गों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लोगों को हर घर नल से जल मिल रहा है। प्रदेश् के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हे अमलीजामा पहनाया। सबसे बड़ी बात यह सरकार ने प्रदेश में नौकरियों की बदरबांट बंद कर दी। प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की है। इस मौके पर उनके साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया कॉरडिनेटर सुमित शर्मा, सीएम विंडो एनिमेंट सिटीजन महेश वशिष्ठ, एसके सिंह, राजेश मंडल, मेहर सिंह दहिया, राजिंद्र यादव, गगन शर्मा, राकेश चौहान, रामफल शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!