सूरत नगर फेस 1 में पिछले 8 दिनों से घरों से कूडा नही उठा रहा नगर निगम- करूणा जनकल्याण सेवा समिति।
कूड़ के कारण मलेरिया के फैलने का डर सूरत नगर निवासियों को।
रविवार को भी अगर कूड़ा नही उठाया तो सोमवार को नगर निगम आयुक्त सें मिलेगा करूणा जनकल्याण सेवा समिति का प्रतिनिधीमंडल।

गुरुग्राम, 02 सितंबर। सूरत नगर फेस 1 कालॉनों जो नगर निगम गुरूग्राम के वार्ड नम्बर 11 में आती है, में पिछले 8 दिनों से कूड़ा उठाने के लिए गाडी नही आने के कारण घरों व आस पास कूड़े के ढेर लगने लग गए है। आज मीडिया को जारी ब्यान में करूणा जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सूरत नगर में पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी नही आने के कारण सूरत नगर निवासयिों को काफी परेशानियां हो रही है।

योगेश शार्मा ने कहा कि नगर निगम को इस ओर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। अगर इसमें कूडा उठाने का ठेका लेने वाली कम्पनी की गलती मिलती है तों उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। घरों से कूड़ा नही उठने से घरों में बिमारी फैलने का डर बना रहता है। योगेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग आने वाला चुनाव लड़ना चाहते है, इस लिए अपने खर्चे पर कूड़ा उठाने का दावा कॉलोनी में माईक के माध्यम से किया जा रहा है।

योगेश शर्मा ने कहा कि सूरत नगर समस्याओं की ओर नगर निगम, जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार को ध्यान देना चाहिए।

योगेश शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए सूरत नगर में जल्द से जल्द दवाई का छिडकाव स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाया जाना चाहिए। योगेश शर्मा ने कहा कि अगर रविवार को भी कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी नही आई तो सोमवार को करूणा जन कल्यान सेवा समिति का प्रतिनिधीमंडल नगर निगम आयुक्त महोदय से मुलाकात करेगा। योगेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम और कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के कर्मचारी भाजपा की छवि धूमिल कर रहे है, जिस कारण सूरत नगर के निवासियों में रोष है और आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सत्ता पक्ष को उठाना पड़ सकता है।

error: Content is protected !!