नौकरियों का पिटारा खोल, 2024 के चुनाव जीतेगी भाजपा
स्थापना दिवस पर 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा
प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी
15 से 22 मार्च तक नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन 
बेरोजगारी पर कौन झूठ बोल रहा है विपक्ष या सरकार
ई-टेंडरिंग के बाद गड़बड़ी होने पर ठेकेदार या अधिकारी की जांच होगी, सरपंच की नहीं

दीनदयाल उपाध्याय को क्यों भूल गई भाजपा

अशोक कुमार कौशिक 

दो दिन तक भिवानी जिले में भाजपा का कुनबा जुटा और पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता एक जगह पर आमने-सामने बैठे। संगठन की कमजोर कड़ी के पहलु को भी छूआ और उसे मजबूत बनाने पर भी मंथन किया। हर तबके को 2024 के चुनाव से पहले साधने और लुभाने का भी मंत्र दिया गया। 

पार्टी संगठन की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अहमियत मिली, जबकि मंत्री, सांसद और विधायकों को कतार में बैठना पड़ा। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद हरियाणा भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। दो दिन चली इस बैठक में 2024 के चुनाव जीतने, संगठन मजबूत करने व सरकार की योजनाओं की फीडबैक लेने पर गहन मंथन किया गया।

ये पार्टी का संगठनात्मक अनुशासन बताया गया। वहीं खास बात यह भी रही कि केंद्रीय मंत्रियों ने देश की योजनाओं और नीतियों पर नौ साल तक हुए विकास की तस्वीर पेश की। वहीं हरियाणा प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने केंद्र की योजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी और साझेदारी को भी बखूबी रखा। वहीं सीबीएलयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों में थमाया गया रिमोट कई बार बटन दबाने पर भी नहीं चला। मुख्यमंत्री अगल बगल देखते, इससे पहले ही सुरक्षा कर्मी परिस्थिति भांप गए और कुर्सी पर चढ़कर पर्दे को हाथ से ही उठा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। 

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले वीआईपी और दूसरी तरफ विरोध दर्ज कराने वालों को संभालने और व्यवस्था बनाने में ही पुलिस की खूब भागदौड़ भी हुई। सुखद बात यह रही कि नौबत किसी भी टकराव तक नहीं आई। सरपंचों की गतिविधियों पर भी बढ़ा तनाव, लैब टेक्नीशियनों ने की सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश हुई । लैब टेक्नीशियनों ने तो नेहरू पार्क से प्रदर्शन कर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, मगर उन्हें हांसी गेट पर ही रोक दिया। 

दूसरे दिन मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेताओं ने की शिरकत 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में दूसरे दिन की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कृष्ण पाल गुर्जर, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, सांसदों, मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी ने 6 अप्रैल तक का कैलेंडर जारी किया है। भाजपा के स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। धनखड़ ने बताया कि केंद्र के बजट को लेकर हर जिले में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभी नौ जिले बचे हैं, जिनमें शीघ्र कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। 

विपक्ष फैला रहा झूठे आंकड़े या पार्टी और सरकार जनता को आंकड़ों पर कर रही है भ्रमित

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का काम अब सिर्फ झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का रह गया है। प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर भ्रम फैला रही है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट एजेंसी है जो बेरोजगारी के गलत आंकड़े पेश कर रही है। दूसरे राज्यों के लोगों को हरियाणा में काम मिल रहा है। लाखों लोग यहां आकर नौकरियां कर रहे हैं। वो एजेंसी उन राज्यों का बेरोजगारी प्रतिशत कम बता रही है और हरियाणा का ज्यादा बता रही है जहां दूसरे राज्यों के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने 8 साल में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान बहुत कम युवाओं को नौकरियां मिली थी। महंगाई व बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर एक सर्वे एजेंसी पर ठीकरा फोड़ा।

यहां सवाल यह खड़ा होता है भाजपा तथा गठबंधन सरकार बेरोजगारी को लेकर जो आंकड़े पेश कर रही है वह सत्य है या विपक्ष के द्वारा जो आंकड़े पेश किए जा रहे हैं वह सत्य है। हकीकत में गठबंधन सरकार द्वारा अनेक रिक्त पदों कब समाप्त कर दिया गया है। गठबंधन सरकार के समय बेरोजगारी ने अपने चरम आंकड़ों को छुआ है। युवाओं के आक्रोश देते हुए अब 2024 में प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हरियाणा में भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बजट से पहले ही चुनावी पिटारा खोल दिया है। बैठक में दावा किया गया कि आगामी वर्ष तक हरियाणा में गरीबी खत्म की जाएगी वहीं 50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 

प्रदेश स्तरीय बैठक में हुए चिंतन मंथन व लक्ष्यों को लेकर आयोजित इस बैठक में मिशन-2024, सामाजिक सुरक्षा, जोखिम मुक्त किसान व गरीब कल्याण की योजना के प्रस्ताव पास किये गए हैं। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट व नगर निगम चुनाव जीतने के लिए महिला, युवा, एससी व एसटी मोर्चे को हर बूथ पर 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 18 व 19 फरवरी को प्रत्येक मंडल पर बैठक होगी। 15 से 22 मार्च तक युवा मोर्चा सभी नए मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा से जोड़ने के लिए 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा में एक लाख कार्यकर्ताओं व 4 लाख पन्ना प्रमुखों सहित 5 लाख घरों पर भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे। 

इसके साथ पूरे प्रदेश में एक लाख रुपये सालाना आय वाले 7 लाख लोगों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का पहला लक्ष्य रखा है, ताकि हरियाणा में गरीबी दूर की जा सके। वहीं ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों द्वारा किए जा रहे विरोध पर कहा कि हमने सरपंचों की पावर बढ़ा कर खर्च सीमा 50 लाख रुपये की है, ई-टेंडरिंग के बाद गड़बड़ी होने पर ठेकेदार या अधिकारी की जांच होगी, सरपंच की नहीं। जबकि पहले गड़बड़ी कोई और करता था और फंसता था सरपंच। 

20 हजार अध्यापकों की होगी भर्ती : 

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी पर खुद शिक्षा मंत्री ने माना कि कमी है। पर अब जल्द ही करीब 20 हजार अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में 14 हजार में से 180 स्कूलों की बिल्डिंग को ठीक किया जाएगा और शिक्षा विभाग के नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन फीसदी कोटा दिया जाएगा।

प्रदेश का बजट भी होगा अमृतकाल का

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्री-बजट पर सीएम के मंथन के बाद दावा किया कि केन्द्र की तरह हरियाणा का बजट भी अमृत काल का होगा। सीएम मनोहर लाल ने भिवानी में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्री-बजट पर चर्चा की। जिसमें विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के 28 अध्यक्षों से उनसे क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं को जाना। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि हरियाणा का आने वाला बजट केन्द्र की तरह अमृतकाल का बजट होगा और इसमें बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दूर करने की घोषणाएं होंगी। उन्होंने कहा हरियाणा के बजट में पूंजीगत व आधारभूत ढांचे पर खर्च को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसको लेकर 35 फीसदी के करीब बजट रखा जाएगा। 

धनखड़ ने एक सर्वे एजेंसी पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से उन राज्यों में हरियाणा से तीन गुणा कम बेरोजगारी दिखाई जा रही है, जिन राज्यों के लोग हरियाणा में लाखों की संख्या में रोजगार के लिए आते हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने 8 साल में एक लाख 8 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। 

क्यों भुला दिया चिंतन बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को

पं दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठक, बौद्धिक चिंतक और भारत निर्माण के स्वप्नदृष्टा के रूप में आज तलक कालजयी हैं। माता रामप्यारी और पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय के घर 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के “नगला चन्द्रभान” ग्राम में जन्मे पं दीनदयाल उपाध्याय संघ और भाजपा के प्रेरणास्रोत और मातृभूमि के सच्चे उपासक थे। उन्होंने व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का समूचा दर्शन दिया।

 10 फरवरी 1980 को दीनदयाल लखनऊ से पटना जा रहे थे। इसके लिए वे सियालदाह एक्सप्रेस में बैठे लेकिन 11 फरवरी को अलग सुबह तकरीबन 2 बजे, जब ट्रेन मुगलसराय स्टेशन पर पहुंची, तो वह ट्रेन में नहीं थे। स्टेशन के नजदीक ही उनका पार्थिव देह था।  व्यथा अंत्योदय और एकात्म मानववाद  के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का निधन आज भी एक रहस्यमय है? संघ तथा भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को लेकर आती से कसीदे पढ़ते रहे है। भिवानी की इस चिंतक बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद न करना बड़ा आश्चर्यजनक घटना है। लगता है कि भाजपा को अब अपने अतीत के हीरो की जगह वर्तमान के हीरो मोदी और अमित शाह पर ज्यादा नाज है।

ये रहे मौजूद 

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, नायाब सिंह, रत्नलाल कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद कृष्ण लाल पंवार, रत्न लाल कटारिया व मंत्री बनवारी लाल, मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद नायब सिंह सैनी, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, कविता जैन मौजूद रहे।

One thought on “2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव कैसे जीते भिवानी में भाजपा का मंथन, नए दांव आजमाएगी ”
  1. Govt is good. Policies are good. Portals are a good idea and can helpful to redress public grievances but these are not working well and creating grievances and corruption. Public grievances are pending in thousands and are being rejected mercifully. IT staff is not conversant with the policies of the department. There is no monitoring of the working of portals. In Hsvp about 40000 grievances were pending which have been shown resolved with in a week but there is no resolution. Like wise ULB portal is rejecting grievances of property tax mercifully. Immediate attention may be taken otherwise good decision can be resulted in bad decision in the coming elections. I am well wisher of govt and my submissions may be got verified from any agency or CID Haryana.

Comments are closed.

error: Content is protected !!