चरखी दादरी जयवीर फौगाट,
25 दिसंबर, जिला के झोझू गांव निवासी शहीद अरविन्द सांगवान को रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गत 23 दिसंबर को सिक्किम में हुए एक सडक़ हादसे में अरविंद शहीद हो गए थे। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी, उमेद पातुवास, नायब तहसीलदार दादरी, हिसार कैंट से नायब सूबेदार के एम पांडेय आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंडियन आर्मी में में तैनात अरविन्द सांगवान गत 23 दिसंबर को सिक्किम में सडक़ हादसे के शहीद हो गए थे। रविवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार सुबह शहीद अरविन्द सांगवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव झोझू पहुंचा, जहां सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हवलदार अरविन्द सांगवान का जन्म 20 जुलाई 1987 को राजेंद्र सिंह व संतोष देवी के घर हुआ था। 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अरविंद कुमार फरवरी 2008 में दिल्ली 8 राज राइफल में भर्ती हुए। शहीद अरविन्द सांगवान की पत्नी पिंकी हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और उनकी छोटा भाई पंकज उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। शहीद अरविंद को उनके बेटे ध्रुव ने मुखाग्नि दी।