सोहना कस्बे में 21 दिसंबर को कांग्रेसी अंबेडकर चौक पर जुटेंगे,  भारत जोड़ो यात्रा का करेंगे अभिनंदन

भारत सारथी सोहना/ राजेन्द्र कुमार होटला

सोहना में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत 21 दिसंबर को किया जाएगा। जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। उक्त यात्रा हरियाणा प्रदेश में 3 दिनों तक चलेगी। जिसके लिए कांग्रेस जन तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह बात कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेसियों के समक्ष कही।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जोश में है। तथा तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रा का स्वागत जोरदार तरीके से किया जाएगा। सोहना कस्बे में 21 दिसंबर को कांग्रेसी अंबेडकर चौक पर जुटेंगे तथा राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का अभिनंदन करेंगे। जिसके लिए कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। उक्त यात्रा को लेकर कस्बे में सांसद ने दौरा करके कांग्रेसियों की बैठक ली तथा उनको यात्रा के बारे में जानकारी देकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है।

सांसद ने बताया कि उक्त यात्रा राजस्थान से चलकर हरियाणा के फिरोजपुर झिरका मेवात जिला नूह से होती हुई गुरुग्राम जिले के सोहना में 21 दिसंबर को प्रवेश करेगी। तथा उसके बाद फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर से होती हुई राजघाट दिल्ली में पहुंचकर समाप्त होगी। हरियाणा प्रदेश में यात्रा 3 दिनों तक चलेगी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने यात्रा को लेकर रूट मैप का भी जायजा लिया था।

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। प्रत्येक वर्ग सत्ताधारी भाजपा की दुखी व परेशान है। उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से बहुमत हासिल करके परचम लहराएगी। आयोजित बैठक में पंचायती चुनाव जीतकर आए पंच,सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्यों का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष चौ उदयभान, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज,पूर्व मंत्री राव दान सिंह,वीरेंद्र यादव बिल्लू,सुधीर चौधरी, महताब अहमद, कुलराज कटारिया, महेश घोडारोप,पंकज डावर, मनीष खटाना, भारत मदान, अमित भारद्वाज, अमित यादव,वर्धन यादव,अशोक उल्लावास, डॉक्टर शमसुद्दीन, सुनीता सहरावत,एडवोकेट सुमन सहरावत, नरेश अग्रवाल,महाराज सिंह,प्रदीप खटाना, राजेश पटेल,सूबे सिंह एडवोकेट, मोहन लाल सैनी, ठाकुर दास शर्मा,मांगे राम चौहान, रिषि राज खटाना,शेखर गुर्जर, गजेंद्र चौहान, अंशुल शर्मा,नीरज यादव, प्रदीप मिश्रा, राजेश चैयरमैन काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!