गठबंधन सरकार के विकास के दावे हुए फेल, गांव के लोग कीचड़ व टूटे हुए मार्ग पर चलने के लिए मजबूर : मनीषा सांगवान

चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

9 अक्टूबर, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व महिला महासचिव मनीषा सांगवान ने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के दावे करने की बात कर रही है लेकिन गांव के हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोग टूटे-फूटे कीचड़ भरे रास्तों पर चलने पर मजबूर है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार ने राज्य के गांव-देहात में कितना विकास किया है।

दादरी जिले के गांव बोंद उण के लोगों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वह महिला महासचिव मनीषा को बताया कि फिरनी व कीचड़ भरे रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है कई बार प्रशासन व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मनीषा ने गांव के लोगों के साथ जाकर फिरनी व कीचड़ भरे रास्तों का जायजा लिया और गांव के लोगों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगी। मनीषा सांगवान ने सरकार, प्रशासन से गांव के लोगों की समस्या दूर करने की बात कही। इस अवसर पर गांव के अरुण,  लोकेश, अशोक, दिनेश, कृष्ण,  मनोज, भूपेंद्र, दयानंद, सतीश, रामकिशन, राहुल, सहदेव सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

Previous post

‘’हमारा समाज भगवान वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षाओं पर आधारित और इसी को हम अपनी संस्कृति कहते हैं’’ : गृह मंत्री अनिल विज

Next post

1810 एकड़ जमीन का मामला ………..  1 सप्ताह में नहीं हुआ समाधान तो 30 अक्टूबर को होगा घमासान        

You May Have Missed

error: Content is protected !!