हर घर तिरंगा 3 दिन नही 365 दिन हो – नवीन जयहिंद

भृष्ट नेताओ के हाथ में अच्छा नही लगता मेरे देश का तिरंगा – जयहिंद
तिरंगा उठाने का मतलब मुर्दा होना नही जिंदा होना हैं – नवीन जयहिन्द

बंटी शर्मा

रोहतक – देश और प्रदेश आजादी का 75वॉ स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं देश को स्वतंत्रता देश के महान स्वतंत्रता सेनानियो ने अपनी जान की बाजी लग़ाकर दी थी जिसमे उनके हौसले ओर कार्य अक्षमता को भुलाया नही जा सकता देश को आजादी दिलवाने में ऐसे ऐसे शूरवीरों ने अपना बलिदान दिया हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में हँसते हँसते फांसी के फंदे को अपनी गर्दन में डाला भारत देश की इस पावन भूमि पर ऐसे ऐसे क्रांतिकारी पैदा हुए हैं जिन्होने छोटी सी उम्र में अपने घर परिवार की चिंता ना करते हुए देश पर अपने प्राणों न्योछावर कर दिए

क्रांतिकारी नवीन जयहिंद ने बयान देते हुए कहा कि आज हमारे देश के चंद नेताओ की बदौलत देश शर्मनाक हो रहा हैं और जिन क्रान्तिकारियो ने देश के लिए अपना बलिदान दिया हैं उनके द्वारा दिये गए प्राणों की आहुति को भी भुलाया जा रहा हैं तिरंगा झंडा देश की शान हैं और इसी शान को बनाए रखने के लिए ही हर जाति और धर्म के लोगो ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियो ने एक जाति या धर्म की आजादी की लड़ाई नही लड़ी बल्कि पूरे भारत देश के सभी धर्मों ओर बिरदारी की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले शूरवीरों ने देश के लिए बलिदान दिया है

जयहिंद ने कहा कि आज राजनीति में ज्यादा अच्छे लोग नही हैं आजकल नेता भृष्ट ओर बेईमान हैं और भृष्ट नेताओ के हाथ मे देश का तिरंगा अच्छा नही लगता जिस नेता या इंसान के मन मे दूसरे के प्रति घृणा या बेईमानी हैं वो देश भगत नही हो सकता उंसके पीछे उनकी गलत मंशा हैं जिसके लिए वो हाथ मे तिरंगा लेकर सत्यवादी बनना चाहता हैं समाज के अच्छे और सच्चे लोग जो बिना स्वार्थ के देश की सेवा में लगे हुए उनका चुनाव करना हैं ताकि देश दोबारा विश्व गुरु बन सके

ज्यहिन्द ने सरकार द्वारा चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान के ऊपर कटाक्ष किया और कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ 3 दिन चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान बेमानी हैं जबकि हर घर तिरंगा 3 दिन नही बल्कि साल के 365 दिन चलाया जाना चाहिए ताकि देश के युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना बनी रहे

जयहिंद ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान पर भी शंका जाहिर की जयहिंद ने कहा कि सरकार को ये अभियान 365 दिन चलाने की जरूरत हैं क्या 3 दिन हम ये अभियान चलाकर देशभगति का दिखावा कर रहे हैं जबकि हमारा तन मन धन 365 दिनो देश के साथ हैं और झंडा उठाने का मतलब राजनीति नही होना चाहिए झंडा उठाने का मतलब इंसान का जिंदा होना चाहिए मुर्दे ओर भृष्ट नेताओ को तिरंगा उठाने से परहेज करना चाहिए सच्चा देश भगत वो हैं जो जरूरत पड़ने पर देश के काम आता हैं लेकिन देश के भृष्ट नेताओ ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी

Previous post

आपसी मतभेद व जात – पात को त्यागकर राष्ट्रीयता के भाव के साथ आगे बढ़े सभी देशवासी : राव इंद्रजीत

Next post

बंधुनगर वासियों पर देवी मां की आपार कृपा, मैं आपका पड़ोसी हूं और आपके सबसे नजदीक हूं : गृह मंत्री अनिल विज

You May Have Missed

error: Content is protected !!