शहरी जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर जताया विश्वास : धनखड़

— प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए जनता का जताया आभार
— सोनीपत व झज्जर में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का गढ़ ढहाया
— भाजपा की रीति व मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों की जीत – बोले धनखड़

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा प्रदेश की शहरी जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की भाजपा की बात को सुना, समझा,माना और उस पर विश्वास किया। मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों मेंं विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को शहरी निकायों में जनता जर्र्नाद्घन ने आशीर्वाद दिया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की शहरी जनता का आभार व्यक्त करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने शहरी निकायों में मिली बड़ी जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

धनखड़ ने बताया कि नगर परिषद के 18 स्थानों के लिए चुनाव हुए । भाजपा नगर परिषद की 14 सीटों पर कमल के निशान पर चुनाव लड़ी जिनमें से दस पर जीत मिली। इसके अतिरिक्त एक सीट पर जजपा और अन्य सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। नगर परिषद में कांग्रेस और आप पार्टी का खाता भी नहींं खुला। इसी तरह 28 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव हुए इनमें से 13 स्थानोंं पर कमल के निशान पर भाजपा प्रत्याशी जीते, जबकि भाजपा समर्थित तीन और सहयोगी जजपा ने दो निकायों जीत दर्ज की। इनेलो ,आप और कांग्रेस एक-एक सीट पर सिमट गई।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव में भाजपा की रीति-नीति मेंं दोबारा विश्वास व्यक्त किया था। मोदी-मनोहर सरकार शहरी मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरीं और शहर की छोटी सरकार भी कमल की सरकार बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भी बधाई का पात्र है जिन्होंने भाजपा सरकारों व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाया।

धनखड़ ने बताया कि सोनीपत व झज्जर में पार्टी बड़ा कमबैक किया है। सोनीपत की तीनों व झज्जर की दोंनो सीटें कमल के सिंबल पर भाजपा ने जीती हैं। इन दोनोंं जिलों को कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जींद, कैथल, चरखी दादरी, पलवल, कुरूक्षेत्र, पानीपत फतेहबाद,महेंद्रगढ़,नूह जैसे जिलों में भी भाजपा का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। फिरोजपुर झिरका, पुनहाना, कालका, समालखा, सढ़ोरा,सोहना, पेहवा, लाडवा, घरौंडा, राजौंद,नांगल चौधरी मेंं भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। सहयोगी पार्टियों व पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

धनखड़ ने कहा कि कमल के सिंबल चुनाव लड़ रहे उम्मादवारों को बड़े अंतर से जीत प्राप्त हुई है। यह दर्शाता है कि हरियाणा की जनता में भाजपा की नीतियों मेंं विश्वास का ग्राफ भी बढ़ा है और विपक्षी दलों का ग्राम तेजी से गिर रहा है। धनखड़ ने कहा कि कमल की शहरी सरकारें जनता के विश्वास पर खरा उतरेगीं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!