— सरकार संस्था को पहले ही जमीन सौंपने की कर चुकी है तैयारी
— ब्राह्मण जाति के सहारे औछी  राजनीति कर रहे हैं कुछ लोग 

गुरुग्राम। रोहतक के पहरावर जमीन मसले पर ब्राह्मण संस्था के पदाधिकारियों ने राजनीति करने वालों को आड़े हाथ लिया है। आदर्श ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आरपी कौशिक और विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव योगेश कौशिक ने कहा कि सरकार पहले ही पहरावर की जमीन गौड़ संस्था को सौंपने की तैयारी कर चुकी है। नवीन जय हिंद जैसे लोग ब्राह्मण जाति का सहारा लेकर इस मसले पर औछी राजनीति कर रहे हैं।

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल बहुत पहले यह जमीन ब्राह्मणों को सौंपने की घोषणा कर चुके हैं। इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। औपचारिकता पूरी होने के बाद जमीन संस्था को विधिवत और कानूनी  रूप से सौंप दी जाएगी। इन लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा इस मसले पर लगातार मुख्यमंत्री से संपर्क बनाए हुए हैं। दोनों नेताओं ने बहुत पहले मुख्यमंत्री को उक्त जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था को सौंपने की पैरवी कर दी थी। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि नवीन जयहिंद ब्राह्मणों के बीच अपनी राजनीति चमकाने के लिए भ्रम फैला रहे हैं। ब्राह्मण जाति का सहारा लेकर नवीन जयहिंद  ब्राह्मणों को बदलने का काम कर रहे हैं। पहरावर जमीन मसले पर सरकार का रुख एकदम स्पष्ट है। यह जमीन ब्राह्मणों की थी और सरकार भी इस बात को मान रही है। यही कारण है कि सरकार ने पूरी की पूरी जमीन गौड़ संस्था को सौंपने की अपनी  सभी तैयारियां कर ली है। इन लोगों ने ब्राह्मण समाज को किसी के झूठे बैको से बचने की सलाह देते हुए कहा हकीकत को पहचान कर झूठे लोगों का बहिष्कार करें।  

error: Content is protected !!