भाजपा सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी  को  गिरफ्तार किए जाने काग्रेस ने निन्दा की : कुमारी शैलजा 

हांसी ,26 अप्रैल  । मनमोहन शर्मा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी जी को आधी रात में गिरफ्तार करवाया गया। बीते बुधवार को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किए गए जिग्नेश मेवाणी जी को सोमवार को असम की कोकराझार कोर्ट से जमानत मिल गई, मगर उन्हें फिर एक अन्य मामले में असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ऐसी दमनकारी नीतियां अपनाकर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। जिसमें वह कभी सफल नहीं हो पाएगी।

यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐसी कार्रवाई अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों की याद दिलाती हैं। भारतवर्ष में अंग्रेजों के द्वारा जनता की आवाज को दबाने के  लिए ऐसी ही दमनकारी नीतियों का सहारा लिया जाता था। भाजपा भी उसी परिपाटी पर चल रही है। पिछले कई दशकों में ये इकलौता ऐसा मामला है, जहां जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को अदालत से जमानत मिलने के फ़ौरन बाद किसी और मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ये घटना देश के लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। गिरफ्तारी से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह सरकार पुलिस के बल पर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। इस सरकार में सच को सुनने की हिम्मत नहीं है। सरकार लोकतंत्र को दबाने की कोशिश कर रही है। आम जनता, विपक्षी दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। सरकार पूरी तरह तानशाही पर उतर आई है। इसका असली मकसद देश की जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाना है और असहमति की आवाज को दबाना है। संविधान में सबको एक समान नागरिक अधिकार दिए गए हैं। मगर भाजपा सरकार का संविधान में कोई विश्वास नहीं है। भाजपा सरकारों और भाजपा नेताओं का न तो लोकतंत्र की मान्यताओं के प्रति कोई सम्मान भाव है और न ही संविधान के प्रति कोई आस्था है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की ऐसी हरकतों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही डरने वाले नहीं है। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक सत्य की लड़ाई लड़ती रहेगी।

error: Content is protected !!