गांव इमलोटा में नकली सिक्कें बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, चार प्रवासी व्यक्ति गिरफ्त में

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

23 अप्रैल, बीती रात दिल्ली पुलिस ने इमलोटा गांव में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गांव के बीच में एक प्लाट से सिक्के बनाने की मशीन व 4 प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नकली सिक्के बनाने का गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। ज्ञात रहे कि दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को नकली सिक्के बनाने के आरोप में काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा में भी नकली सिक्के बनाए जाते हैं। उसकी निशानदेही पर बीती रात दिल्ली पुलिस की टीम ने इमलोटा गांव में दबिश दी। पुलिस ने गांव के बीच एक प्लाट में बने कमरे में छापेमारी कर नकली सिक्के बनाने की मशीन व 4 प्रवासी लोगों को काबू किया। वहां से कुछ नकली सिक्के भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सिक्के बनाने की मशीन को कब्जे में लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रवासी लोगों को सिक्के बनाने के लिए रखा हुआ था। नकली सिक्कों को देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार में कई लोग जुड़े हुए हैं। देश के कई राज्यों में फैला है गिरोह पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली सिक्के बनाने वाला गिरोह पूरे देश में फैला हुआ है। गैंग के मास्टरमाइंड पूरा कारोबार दिल्ली में बैठकर हैंडल करते हैं। गिरोह के सदस्य गांव में मशीन लगाते हैं ताकि किसी को शक ना हो। सिक्के तैयार होने के बाद रातों-रात उनको देश के कई हिस्सों में सप्लाई कर दिया जाता है। दादरी में पहले भी मिल चुकी नकली सिक्कों की फैक्ट्री दादरी में कुछ बरस पहले भी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। शहर की पूर्ण मार्केट में यह गैरकानूनी कार्य किया जाता था। बताया जाता है कि उस गिरोह के तार आज भी दादरी जिला से जुड़े हुए हैं।

You May Have Missed