चरखी दादरी जयवीर फोगाट

11 मार्च,गांव बूरा खेड़ी की होनहार बेटी लेफ्टिनेंट पूनम सांगवान को विशिष्ठ सेवा मैडल से सम्मानित किया गया है। उन्हें दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा यह सम्मान दिया गया। सुबेदार रणबीर सिंह व मुन्नी देवी के यहा जन्मी बेटी के नाम अन्य कई उपलब्धिया भी है।

इस विषय में जानकारी देते हुए हिन्दुस्तान गौरव अवार्डी महिपाल आर्य ने बताया कि कैप्टन पद पर रहते हुए पूनम सांगवान ने वर्ष 2012 की 26 मई को हिमालय की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पताका फहराई थी। इसके अलावा देश सेवा में योगदान के लिए भारतीय राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में विशिष्ठ सेवा मैडल से सम्मानित हो चुकी है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। महीपाल आर्य सहित अन्य मौजिज व्यक्तियों ने होनहार व उनके परिजनों को बधाई दी है।