गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल ने इसे नए सूर्योदय का नाम दिया है।

उनका कहना है कि चारों राज्यों की जनता ने अपने विकास का रास्ता भाजपा की सरकारें चुनकर बना लिया है। यूपी में जो जीत हुई है, उस पर सबकी निगाहें थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर योगी आदित्यनाथ ने यूपी का जो विकास किया, उसी का परिणाम इस बार के चुनावों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत बहुत महत्वपूर्ण है। चुनावों में कभी किसानों तो किसी किसी मुद्दे को लेकर फैलाए गए भ्रम का कोई असर नहीं हुआ। जनता ने भाजपा के नेताओं, नीतियों में विश्वास बनाया। पहले की कांग्रेस, बसपा और सपा की सरकारों ने यूपी को बर्बाद ही किया है। अब यूपी का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विकास के रथ के सारथी हैं। ऐसे में विकास का पहिया कभी थमेगा नहीं।

गगन गोयल ने कहा कि किसानों को भी सबसे ज्यादा विश्वास नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की नीतियों पर ही है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बड़ा मुद्दा रही है। योगी राज में लोगों ने खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस किया। मोदी जी और योगी जी पर विश्वास जताते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों ने फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचा है। 

error: Content is protected !!