आजादी की लड़ाई लड़ने वाले परिवारों का सम्मान करेगी भाजपा 
चरखी दादरी वीरों व क्रांतिकारियों की भूमि, कांग्रेस ने छिपाया बलिदानियों का शौर्य

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

19 फरवरी,कांग्रेस ने देश के शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का घोर पाप किया है। यही नहीं, देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बलिदानियों के शौर्य को छिपाने का काम भी कांग्रेस ने किया। यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने किसान मोर्चा चरखी दादरी टीम द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उनका स्वागत भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्दीप फौगाट ने किया।

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने कहा कि कांग्रेस ने जिन शहीदों को भुलाने का काम किया, भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उनकी कथाओं को हरियाणा के जन-जन तक पहुंचाएगा। आगामी 27 फरवरी को शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस प्रदेशभर में 90 विधानसभाओं पर प्रत्येक पंचायत व शहर के हर वार्ड से हरियाणा वासी शामिल होकर चंद्र शेखर आजाद को भावानजली देंगे व आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसी दिन प्रदेश में लगभग लाखों कार्यकर्ता एक साथ आजाद जी को याद करते हुए वंदे मातरम का उद्घोष करेंगे। उन सभी परिवारों का सम्मान किया जाएगा, जिन परिवारों के लाल स्वतंत्रता आंदोलन में भर्ती होकर देश की आजादी के लिए लड़े। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में ऐसे गुमनाम शहीदों, वीरों व क्रांतिकारियों को याद करके जनता को अवगत करवाएं व नमन करें।

सुखविंदर श्योराण ने कहा कि चरखी दादरी की धरती बलिदानियों व क्रांतिकारियों की धरती रही है। हमारे पूर्वज इस बात के गवाह है कि अंग्रेजों ने यहां की जनता पर बड़े-बड़े अत्याचार किये लेकिन यहा की बहादुर जनता ने अपने सम्मान से समझौता नहीं किया। ऐसे वीरों व क्रांतिकारियों को कांग्रेस ने गुमनाम कर दिया और ऐसे वीरों का जिक्र तक नहीं किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वरूण श्योराण, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, सत्यवर्त सांगवान पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रमुख रतन सागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष व दादरी जिला प्रभारी राजेश शर्मा  किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन फौगाट, भल्ले चौयरमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भिवानी जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक संजीव मडीया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी महिला मोर्चा की सदस्य सुनीता दांगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता लुहाच, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज सरपंच, नगर मण्डल अध्यक्ष नितेश ऐरण, मीडिया प्रमुख मनवीर चौधरी, जिला विस्तारक वजीर सिंह सहित अनेक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश व जिला पदाधिकारी विधानसभाओं के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!