विश्व शांति महामारी निवारण के लिए पंचदिवसीय मां बगला मुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ धनीरामपुरा में 11 फरवरी से प्रारंभ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- श्री पीताम्बरा पीठ मां बगुलामुखी मन्दिर अरुणाय मार्ग धनीरामपुरा में पंच दिवसीय मां बगुलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ का आयोजन 11 फरवरी दिन शुक्रवार से 15 फरवरी मंगलवार तक श्री अखिल भारतीय पंचायती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, महंत वासुदेव गिरि जी महाराज , संस्थापक अध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से व्यवस्थापक महंत भीम पुरी जी ,महंत लक्ष्मी नारायण पुरी जी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है।

महंत भीम पुरी जी ने बताया कि विश्व शांति महामारी निवारण के लिए 11 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण 9 : 30 नवग्रह एवं दुर्गा पूजन, 10 बजे मां बगुलामुखी पूजन एवं अभिषेक, त्रिकाल महायज्ञ प्रातः 11 बजे होगा।

मंगलवार 15 फरवरी 7:30 प्रातः मां बगुलामुखी पूजन, महायज्ञ पूर्णाहुति 10: 30 बजे , कन्या पूजन 11 बजे भंडारा दोपहर 12 बजे होगा।

इस महायज्ञ में मुख्यतिथि स. संदीप सिंह खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, श्री जय प्रकाश पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार,विशिष्ठ अतिथि श्री मदन लाल जलालपुर विधायक पंजाब होंगे।

इस सम्पूर्ण महायज्ञ के यज्ञाचार्य उत्तरभारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित अभिषेक कुश ज्योतिषाचार्य होंगे।
यज्ञ के यजमान देश विदेश से इस महायज्ञ में भाग लेंगे।

महंत भीम पुरी जी ने बताया कि पिछले कई वर्षो से हर वर्ष मन्दिर परिसर में मां बगुलामुखी महायज्ञ अनुष्ठान जनकल्याण की भावना से हो रहा है और साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए चिकित्सा शिविर गरीब कन्याओं की शादी इत्यादि के आयोजन होते रहते है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!