आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर धरना प्रदर्शन आज 59वें दिन में प्रवेश

आज धरने का समर्थन हेमसा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण भागवी ने दिया। 
अधिकारियों के पुतले किये गए दहन।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

04 फरवरी,आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर द्वारा अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना प्रदर्शन आज अपने 59वें दिन में प्रवेश कर गया। आज स्थानीय कोर्ट काम्पलेक्स में धरने की अध्यक्षता सुलिन बाढड़ा व सुनिता हुई ने की। संचालन प्रेम अचिना व अनिल श्योराण द्वारा संयुक्त रूप से करवाया गया। 

आज धरना स्थल पर हेमसा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण भागवी ने पहुंच कर पुरजोर समर्थन दिया। इस दौरान एस के एस जिला प्रधान राजकुमार धिकाड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने जो वर्कर्स के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए हैं उनकी संघ कडे शब्दों में निंदा करता है। सरकार आंदोलन को दबाने के लिए दमन की कार्यवाही कर रही है। इसके उपरांत जिला प्रधान सुनिता रामबास की अगुवाई में रोष प्रदर्शन के उपरांत स्थानीय सी डी पी ओ कार्यालय का घेरवा करते हुए अपने जायज हको की मांग को उठाया गया व तानाशाही दिखाने वाले अधिकारियों के पुतले का दहन किया गया। कर्मी नेताओं ने कहा कि अन्याय के खिलाफ अब और अधिक तेजी से कदम उठाए जाएंगे, किसी भी डर या दबाव में वर्कर्स व हैल्पर अब नहीं आने वाले, आज हर एक आम नागरिक इनकी लडाई में साथ खडा है।

सुनिता रामबास ने बताया कि सरकार 2018 में हुए समझौते के अनुसार मानी गई मागों को तुरंत पूरा करते हुए हडताल समाप्त करवाए। इसके साथ ही जो टर्मिनेशन किए गए है उन्हें रद्द करे व नोटिस को वापिस ले। इसके अलावा जिन वर्करों का 10 साल कार्यकाल पूरा हो चुका है उनका पिछले सात माह का बकाया इंक्रीमेंट तुरंत प्रभाव से दिया जाए। इस अवसर पर इशवंती साहुवास, सुनिता फतेहगढ, अनिता साहुवास, दादरी द्वितीय ब्लाक प्रधान रामौतारी, मनीषा बलकरा, सीमा मांढी, बीता मांढी, रेखा नांधा, राजाबाला बिरही, मुन्नी किषकंधा आदि।

You May Have Missed

error: Content is protected !!