किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाई सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

जिले के गांव-वार्डों सहित 197 जगहों पर मनाई जयहिंद बोस जयंती। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर उनकी जीवनी स्मारिका बांटकर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया।
नेताजी की प्रेरणा से आज विश्वशक्ति बना हिंदुस्तान : मांढी

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

23 जनवरी,उपमंडल में आज आजाद हिंद फौज संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव के बूथस्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों ने शहीदों के स्वजनों का अभिनंदन किया। जिले के भांडवा गांव में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने नेताजी को पुष्पअर्पित कर कहा कि उनकी प्रेरणा से हिंदुस्तान से आज विश्व का सबसे मजबूत समृद्धशाली राष्ट्र बन चुका है। गांव भांडवा के बूथ पर आयोजित जयहिंद बोस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि इस महापुरुष ने राष्ट्र की आजादी का स्वाभिमान पैदा किया और उनकी गगनभेदी हुंकार ने अंग्रेजों को देश छोडऩे पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी शीशराम, कन्हीराम, मालूराम व 1962 के शहीद भारत पाक युद्ध में शहीद रामनारायण, जयलाल को नमन कर उनके स्वजनों का सम्मान किया। 

पूर्व विधायक मांढी ने कहा कि नेताजी की 125 वीं जयंती पर केन्द्र सरकार ने सभी बूथों पर कार्यक्रमों का आयोजन करने का फैसला लेकर एक महापुरुषों के बलिदान को घर घर तक पहुंचाने का मिशन शुरु किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 197 स्थानो पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई में अपना योगदान देने व बलिदान देने वाले अनेको वीरों के नाम छुपाए। अनेकों आजादी वीरों को सम्मान नही दिया जिसके वे हकदार थे। इतिहास को भी तोड़ मरोड़ कर पेश करने का भी पाप किया है। अब आजादी के अमृत महोत्सव भाजपा उन सब को याद कर सम्मान देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1943 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद भारत की अस्थाई सरकार के स्थापना की थी और इस सरकार को कई देशों से मान्यता भी मिल गयी थी। इस महत्वपूर्ण तिथि को भी कांग्रेस छुपा लिया था। उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी प्रत्येक बूथ पर आज पूरे प्रदेश में 7800 सौ स्थानों पर 75-75 महिला पुरूष इकत्रित हुए तथा तिरंगा फहरा कर नेता जी सुभाषचंद्र बोस के चित्र को सजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा कारी, हलकाध्यक्ष मंजीत पहलवान, सरपंच डा. राकेश भांडवा, कप्तान कुरड़ाराम, सुभाष, जोगेन्द्र शास्त्री, अजय शास्त्री, बीडीसी जयपाल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Previous post

महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा सांकेतिक धरने में प्रशासक के लगने का किया विरोध दर्ज

Next post

नेताजी के अनुयायी होनेे का ढोंग नेताजी का घोर अपमान व इतिहास के साथ क्रूर मजाक व खिलवाड़ : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!