चरखी दादरी जयवीर फोगाट

28 दिसम्बर – देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का योगदान अविस्मरणीय है और उसने निरंतर अभी धर्मों और वर्गों को सम्मान देते हुए अपनी धर्मनिरपेक्ष सोच को कायम रखा है। यह बात कांग्रेसी नेताओं ने स्थानीय रासीवासिया धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहां सामाजिक सौहार्द को हमेशा बढ़ावा दिया है वहीं भाजपा और आरएसएस ने समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता हासिल कर लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों के भटकाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लंबा इतिहास इस बात का साक्षी है कि उसके नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बड़ी कुर्बानियां दी और उसे पाने के बाद एक एक संसाधन जुटा कर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया। आज चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की गठबंधन सरकार दोनों ने  जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई से खड़े  सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों को औने पौने दामों में बेचकर भारी बेरोजगारी बढ़ा दी है।

कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प है और उसके सभी नेता और कार्यकर्ता उनकी सोच से प्रेरणा लेते हुए सभी वर्गों को एक साथ लेकर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आज कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की अगुवाई में किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने चहुमुंखी विकास करवाया और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए पूर्व मंत्री किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी लोगों के हकों की आवाज बुलुन्द कर रही हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, जगदीप सांगवान, विजय खोरड़ा, रणधीर घिकाड़ा, राव रामसिंह, राजसिंह बिरही, बलजीत फौगाट, अमित फतेहगढ़, रणबीर फौजी, अजीत भागवी, रामभगत यादव, रणसिंह, धर्मबीर इंदौरा, अरुण सर्राफ, सतबीर सांतोर, रविन्द्र, प्रमोद डोहकी, महेंद्र भारद्वाज, अत्तर सिंह, भूप कमोद, विजय मान, राजेश बेरला, सुरेश पूनियां इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!