9 दिसंबर को जजपा के स्थापना दिवस पर झज्जर में जन सरोकार दिवस रैली, प्रदेश भर से पहुंचेगे लाखों लोग : दिग्विजय चौटाला

जजपा में हर कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान, कार्यकर्ताओं के सुख-दुख हमारे अपने : दिग्विजय चौटाला

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, 20 नवंबर

जजपा के स्थापना दिवस पर झज्जर में जन सरोकार दिवस के रुप में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तर की इस रैली लाखों की संख्या में हरियाणा निवासी उपस्थित रहेंगे और जननायक जनता पार्टी में अपना आस्था और विश्वास प्रकट करेंगे। यह बात जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव कादमा में जजपा की हल्का बाढड़ा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

कार्यकर्त्ता बैठक को सम्बोधित करते  दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा पार्टी केंद्र सरकार से आग्रह करेंगी कि आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ-साथ किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापिस हों ताकि अन्नदाता में सरकार के प्रति विश्वास और बढ़े, वह खुशी खुशी अपने घर वापिस लौट सके। दिग्विजय चौटाला ने कहा की जजपा पार्टी की स्थापना जननायक चौ. देवीलाल जी की विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पिछले दो वर्ष में सत्ता में भागीदार बनकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला हरियाणा के आम जनमानस की भलाई में जी जान से लगे हुए है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण दिलाकर उन्हे उनका हक दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जजपा द्वारा किए सभी वायदों को पुरा किया जा रहा है।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शिला भ्याण, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, संजीव मंदौला, रामकुमार कादमा, रामफल कादमा, बाबु होशियार सिंह, लक्ष्मी बलौदा, रविंद्र चरखी,  राजेश फौगाट, मनफुल शर्मा, जयवीर काकडौली, भुप मांढी, विनोद मौड़ी, विजय गोपी, राजेन्द्र हुई, कमलेश सोनी, देवेंद्र बिगोवा, सतेन्द्र दातौली, अशोक सांगवान झोझू, भुपेंद्र सनवाल, दिनेश गोठड़ा, सुशील कलाली, राजबीर दगड़ौली, धूप सिंह नौरंगाबास, सलीम खान, धनसिंह कारी, संदीप धारणी, रविंद्र खेडीबुरा, मुकेश रामलवास, हरिराम पहलवान, सुरेश हडौदी, कर्मबीर जीतपुरा, सोनू कान्हड़ा, जयभगवान शीशवाला, संजय जगरामबास, नरेश गोपालवास, ईश्वर हडौदा, लोकेश बादल, सुरेन्द्र यादव, रमेश कादमा, मांगेराम हडौदा, ध्रव सांगवान, रामपाल बेरला, अमित थालौर इत्यादी उपस्थित थे। 

जजपा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शरीक हुए दिग्विजय

 जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को बाढड़ा हल्के के विभिन्न गांवों का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के घर सुख-दुख में शरीक हुए। दिग्विजय चौटाला ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता प्रवीण किट्टी व जजपा जिला चेयरमैन संजीत धवन की माता व रामफल साहब मकडाना के भतीजे के निधन पर उनके आवास पर पहुंच कर शोक प्रकट किया और पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गांव घसौला में सम्राट चाहार, मकडाना में कृष्ण फौगाट, माई कलां में नरेंद्र सिहाग, पिचौपा में बिजेंद्र सरपंच, बाढड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिपेश घणघस इत्यादी के घर पहुंच कर शादी समारोह में शामिल होकर बधाई दी।

विधायक नैना चौटाला ने निजी कोष से झोझु खुर्द गांव के खिलाड़ियों को भेंट किया जिम का सामान
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा हल्के के गांव झोझू खुर्द के युवाओं की बड़ी मांग को पुरा करते हुए निजी कोष से जिम का सामान दिया। आज हल्के के दौरे के दौरान जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गाँव के युवाओं को विधायक नैना चौटाला द्वारा भिजवाया खेल सामान सौपा। दिग्विजय चौटाला ने युवाओं से कहा कि हल्का वासियों की हर मांग को सहर्ष पुरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा को कोई कमी नहीं है। उनका प्रयासरत रहेगा की हमारे युवाओं को सही दिशा मिल सकें। इसके लिए सभी जरुरी सुविधाएँ गांव स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। जिम सामान मिलने पर गांव झोझू खुर्द निवासी सोमबीर सांगवान, अनिल, अरविंद सहित प्रबुद्ध लोंगो व युवाओं ने विधायक नैना सिंह चौटाला का आभार जताया है।

error: Content is protected !!