चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 17 अक्तूबर,संयुक्त किसान मोर्चो के आह्वान पर आज 18 अक्तूबर को पूरे देश में प्रात: 10 बजे से सांयकाल चार बजे तक रेल रोकी जाएंगी। केन्द्र सरकार आन्दोलन के 11 महिने बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। आन्दोलन के बाद भी किसानों का बाजरा, मूंग, कपास व धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मण्डी में व्यवस्था नहीं कर रही है और रबी फसल के लिए डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवा रही है। यह बात धरने को सम्बोधित करते हुए सांगवान खाप चालीस के सचिव नरसिंह डीपीई व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सज्जन कुमार सिंगला ने कही। 

उन्होंने भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आरोप लगाया कि वे किसान आन्दोलन को तोडऩे के लिए समाज में जात-पात जहर घोल रही हैं। उन्होंने सिघुं बार्डर पर एक नौजवान मजदूर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है तथा गुरू ग्रन्थ साहब की पुस्तक की बेअदबी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परे मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने व पीडित़ परिवार को न्याय देने की मांग की है। 

धरने को सम्बोधित करते हुए फोगाट खाप के उपप्रधान धर्मपाल महराना ने कहा कि आज 18 अक्तूबर को दादरी के ढ़ाणी फोगाट ओवरब्रिज के नीचे फाटक, कालूवास, सूई, लोहारू तथा सिवानी में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर रेल रोकी जाएंगी। यह कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होगा। कितलाना टोल पर लगातार चल रहे धरने की 297वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मपाल महराना, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, युवा कल्याण संगठन से राजू गोरीपुर, चौ0 छोटूराम डा0 अम्बेडकर मंच से दिलबाग ढुल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सज्जन सिंगला, जाटू खाप से मास्टर राज सिंह जताई, चौगामा खाप से मीरसिंह नीमड़ीवाली, महिला मोर्चा से रतनी डोहकी, अनिता साहू व बिमला कितलाना ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया।

इस अवसर पर सुरजभान झोजू, सुरेन्द्र कुब्जा नगर, शमशेर सांगवान, सन्तोष देशवाल, मदन लाल धानक, जयपाल खाती, रामफल देशवाल, मुन्ना पंडित चरखी, सुबेदार सतबीर सिंह, बेलिराम अनुसूचित जाति, राजेन्द्र जांगड़ा, ओम प्रजापति, सुलतान खान, समुन्द्र सिंह कितलाना व विनोद नम्बरदार डोहकी, हरदीप टाला, मुकेश शर्मा ढाणी माहू शामिल थे।

error: Content is protected !!