गुरूग्राम, 15 अक्टूबर 2021 – विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय बादशाहपुर में, भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के अर्जुन मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई l जिसकी अध्यक्षता विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष ने की l बैठक में ओपी यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ,जिला उपाध्यक्ष करमचंद यादव, दिनेश कुमार यादव, जिला महामंत्री मुकेश यादव जैलदार, मीडिया प्रमुख सतीश कुमार, भाजपा अर्जुन मंडल अध्यक्ष स्वर्ण आहूजा,महामंत्री ओपी यादव, सुदेश वर्मा, किसान मोर्चा बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष मनोज तवंर भी उपस्थित रहे l

विरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष ने विजयादशमी के दिन किसान मोर्चा गुरूग्राम के दसवें मण्डल के पदाधिकारियों ओर कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र कुमार जी को अर्जुन मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया, साथ में उनकी पूरी टीम की घोषणा की गई l जिसमें उपाध्यक्ष का दायित्व विष्णु खंडेलवाल, रिंकू यादव, महामंत्री का दायित्व राजीव कटारिया, संदीप जौहरी, सचिव का दायित्व संजय लांबा, योगेश भारद्वाज, सुधीर यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद,मीडिया प्रभारी अमित यादव, सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र यादव, कार्यक्रम प्रमुख सुभाष जी, कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व लक्ष्मी नारायण शर्मा, नवीन जांगड़ा,सुरेंद्र यादव,प्रमोद शर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पंकज जी, हंसराज यादव, जय राव और राम शर्मा को दिया गया l

बैठक में इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l जिला अध्यक्ष सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी और संगठन के प्रति त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया l

error: Content is protected !!