गांव वजीराबाद में खसरा नंबर-2277-78 पर बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले पुजारी ईश्वर सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों पर नगर निगम गुरूग्राम ने दर्ज करवाया मुकदमा

गुरूग्राम, 5 अक्तुबर। गांव वजीराबाद में बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम गुरूग्राम द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नगर निगम गुरूग्राम के सहायक अभियंता (इनफोर्समैंट) जोन-3 की शिकायत पर पुलिस थाना सुशांत लोक में आईपीसी की धारा-34, 447 व 448 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम गुरूग्राम के जोन-3 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समैंट) की तरफ से पुलिस थाना सुशांत लोक में दी गई शिकायत के माध्यम से कहा गया कि पुजारी ईश्वर सिंह एवं अन्य अज्ञात लोगों द्वारा गांव वजीराबाद के खसरा नंबर-2277-78 की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। यह भूमि डीएलएफ फेज-5 गांव वजीराबाद में पड़ती है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-34, 447 व 448 के तहत मुकदमा नंबर-266 दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई प्रभावशाली लोग भी बेनकाब हो सकते हैं।

error: Content is protected !!