जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरूग्राम ने 2 अक्टूबर से शुरू किया डेढ़ माह का क़ानूनी जागरूकता अभियान

गुरूग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्तुबर से डेढ़ महीने का कानूनी जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस दौरान जिलावासियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह अभियान आज 2 अक्तुबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। यह जागरूकता अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरूग्राम के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति ने 2 अक्टूबर, 2021 से 14 नवंबर, 2021 तक भव्य महोत्सव मनाने और 8 से 14 नवंबर, 2021 तक एक कानूनी सेवा सप्ताह, अखिल भारतीय जागरूकता और आउटरीच अभियान शुरू करने के लिए न्याय विभाग और नालसा के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

उन्होंने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित कानूनी सेवा संस्थानों का यह कर्तव्य है कि वे इन संस्थानों के बारे में लोगों को जागरूक करें तथा गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त व सुलभ कानूनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर आत्मानिर्भर भारत को प्राप्त करने की शक्ति और क्षमता भी है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू होती है, जो हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू करती है और 15 अगस्त, 2022 को एक वर्ष के बाद समाप्त होगी।

न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसर गुरुग्राम में सभी हित्धारको के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डेढ़ माह तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पूरे भारतवर्ष के लिए इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज 2 अक्तुबर को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली से किया गया था जिसका लाइव प्रसारण https:/www.youtube.com/watch?v=UQR-IJZQVWV पर उपलब्ध था।

You May Have Missed

error: Content is protected !!