कितलाना टोल पर धरना 275वें दिन जारी, टोल रहा फ्री

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

25 सितंबर – देश की जनता का दुर्भाग्य है कि केंद्र में गूंगी, बहरी और अंधी सरकार बैठी है और हरियाणा सरकार भी उन्हीं के पदचिन्हों पर है जिन्हें जनता का दर्द और तकलीफ से कोई वास्ता नहीं है। यह आरोप वक्ताओं ने कितलाना टोल प्लाजा पर चले रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी के सहयोग से चल रहा किसान आंदोलन इन सरकारों को जगाकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का बेरुखा व्यवहार उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में किसान 305 दिन से शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं और इस बीच 650 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं पर सरकार घमंड में चूर है। ये देश के अन्नदाता और सीमाओं की रक्षा कर रहे उनके जवान बेटों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों के लिए बनाई जाती है लेकिन वर्तमान सरकार आम जन मानस के शोषण पर जुटी है।

कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 275वें दिन खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, चौगामा खाप के मीरसिंह निमड़ीवाली, रिटायर्ड कर्मचारी संघ यादवेंद्र शर्मा, रतन्नी, मनही डोहकी, प्रेम शर्मा कितलाना  ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को 10 महीने से अधिक समय होने के बाद भी धरने पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर लगातार अपने हकों को लेकर मुस्तैदी से आवाज उठा रहे हैं और 27 सितंबर का भारत बंद सरकार की आंखें खोलकर रख देगा।

धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद सांगवान, सुरजभान सांगवान, आजाद सिंह अटेला, सुरेंद्र कुब्जानगर, सुमित शर्मा, कप्तान धनपाल अटेला,महिपाल आर्य, रणबीर, धर्मेन्द्र, गुड्डू छपार, बिजेंद्र, धर्मबीर, परमजीत फतेहगढ़, मास्टर सुरेंद्र, जयप्रकाश गौरीपुर, सत्यवान, राजेन्द्र, रामकिशन चरखी, कुलदीप, सूबेदार सत्यवीर, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह कितलाना इत्यादि मौजूद थे।

जन आंदोलन समिति ने किया भारत बंद का समर्थन : व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह गुप्ता

शनिवार को जन आंदोलन समिति की बैठक देहली रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनआंदोलन समिति व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह गुप्ता ने की। बैठक में किसान मोर्चा के 27 सितम्बर के भारत बंद को सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। बैठक में कृषि कानूनों की वजह से अनाज मण्डी व सब्जी मण्डी पूर्णतया तबाह होने की कगार पर आ जाऐंगे। सरकार को तुरंत हठधर्मिता छोड़कर कृषि कानूनों को वापिस लेकर किसानों व व्यापारियों की मांगों को मान लेना चाहिए। रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत बंद को लेकर केवल मेडिकल सर्विस, दवाइयों की दुकानें, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य अति संवेदनशील कामों की छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त हर संस्थान को बंद रखकर भारत बंद को सफल बनाते हुए भाजपा सरकार की हठधर्मिता के प्रति रोष प्रकट किया जाएगा।  

बैठक में रविन्द्र सिंह गुप्ता, नितिन जांघू, राजकुमार जांगड़ा, रामकुमार रिटोलिया प्रधान अनाज मण्डी, नन्दलाल ठुकराल प्रधान सब्जी मण्डी, जयभगवान मस्ताना फैम अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता, विक्रम श्योराण, दिनेश वशिष्ठ, संदीप फौगाट, सुन्दर शर्मा, दीपक आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!