गुरुग्राम – आज दिनांक 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चों के अध्यक्षों की एक बैठक जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित सैक्टर-10ए, गुरुग्राम में संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया की गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड-34 में होने वाले उप-चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करके बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का मूल मंत्र कमल खिलाना है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से लगकर पार्टी प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करें। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के होने वाली ‘‘मन की बात’’ के कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना जाए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एल. शर्मा, मेयर मधु आजाद, गोपीचन्द्र गहलोत, तेजपाल तंवर, अनिल यादव, मनीष यादव, कल्याण सिंह चैहान, भा.ज.पा प्रत्याशी रमा रानी राठी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव कार्टरपुरी, कमल यादव, भुपेन्द्र चैहान, मुकेश शर्मा, अरुण यादव, सुनील राव, अनुराग बख्शी, हरविन्द कोहली, नवीन गोयल, विजेता मलिक, रमन मलिक, बोधराज सिकरी, सुनील मेहता, अतर सिंह संधू, सुमन चुघ, हरबीर अधाना, ज्योति डेम्बला, सुरेन्द्र गहलोत, मनीता गर्ग, प्राची खुराना, सोनिया यादव, जयन्ती चैधरी, हर्षवर्धन मित्तल, नीरज यादव, रामबीर भाटी, कुलदीप यादव पार्षद, अजीत यादव, कृष्ण कुमार, विरेन्द्र यादव, सर्वप्रिय त्यागी, मनोज शर्मा, रणजीत सिंह, विजय कुमार यादव, राजेश अरोड़ा, यादराम जोया, शैलेन्द्र पांडे, जितेन्द्र सिंह चैहान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!