पंजाब कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद वहां कांग्रेस और भी मजबूत होगी : विद्रोही

20 सितम्बर 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कांग्रेस द्वारा सिख दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का जोदार स्वागत करते हुए इसे दलितों, पिछडों, शोषितों के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया सोनिया गांधी व राहुल गांधीे का मास्टर स्ट्रोक बताया। विद्रोही ने पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। भारत की आजादी के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर रीजन से पहली बार कोई दलित नेता किसी राज्य का मुख्यमंत्री बना है जो कांग्रेस की ओर से उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है जिससे इन चार राज्यों के रीजन की राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन आयेगा। श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी के उठाये गए इस साहसिक कदम से विरोधियों के तोते उड़ गए। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद जो दल, नेता, कथित राजनीतिक विश्लेषक भाजपा-संघ समर्थित मीडियाकर्मी पंजाब में कांग्रेस के सफाये का द्विस्वपन लेकर बड़ी-बडी बाते कर रहे थे, वे सभी निहित स्वार्थी तत्व भौंचके रह गए। 

विद्रोही ने कहा कि लगभग 32 प्रतिशत दलित आबादी के साथ पंजाब देश में सबसे ज्यादा दलित बाहुल्य राज्य है। कांग्रेस नेतृत्व ने दलितों की भावना का ना केवल सम्मान किया अपितु पंजाब का मुख्यंमत्री एक दलित वर्ग के नेता को बनाकर उनके सामाजिक, राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिाहासिक कदम उठाया है जिसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। पंजाब में एक दलित वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विद्रोही ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार जताया। वहीं पंजाब के सभी विधायकों व नेताओं का धन्यवाद किया जिन्होने एकजुटता दिखाकर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का ना केवल रास्ता साफ किया अपितु कांग्रेस नेतृत्व के इस निर्णय का दिल खोलकर स्वागत व समर्थन किया। पंजाब कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब वहां कांग्रेस और भी मजबूत होगी। आशा है कि पंजाब कांग्रेस के सभी नेता, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता पांच माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भी एकजुटता से लड़कर फिर से जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनाने में सफल होंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!