पंचकूला: शहर में खिल उठा डिजीटल बोर्डों की रोशनी से – कुलभूषण गोयल

मार्केटों में बड़े डिजीटल बोर्ड से लोगों को मिलेगा फ्री वाइफाई.
-यूरोपियन देशों की तरह सरकारी सूचना, खबरें भी होंगी फ्लैश
-पानी, बिजली, सीवरेज के हैल्पलाइन नंबर भी दिखेंगे

पंचकूला 17 सितंबर। शहर में डिजीटल बोर्ड चल पड़े हैं। पिछले कई दिनों से शहर में डिजीटल बोर्ड लगे हुए थे, लेकिन कानूनी पेचीदगी के चलते इन्हें चलाने में अड़चन आ रही थी। अब विवाद खत्म हो गया है और डिजीटल बोर्ड चलते नजर आए। रात के समय यह काफी आकर्षित लग रहे थे। डिजीटल बोर्ड पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण एवं उन्हें बधाई संदेश चलते दिखाई दिए। पंचकूला शहर में लगे डिजीटल बोर्डों से लोगों को फ्री वाइफाई मिलेगा। यूरोपियन देशों में डिजीटल बोर्ड पर ही खबरें, आसपास की जानकारी, सरकार एवं प्रशासन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाती है, उसी तर्ज पर इसे पंचकूला में लांच किया गया है। डिजीटल बोर्ड तो कई जगह लगे होते हैं, लेकिन उनमें केवल विज्ञापन ही चलते हैं। अब पंचकूला में बड़ी तेजी से विकास को गति देते हुए यह प्रोजेक्ट लांच कर दिया जाएगा।

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर डिजीटल बोर्ड लगे चुके हैं। नगर निगम द्वारा तक्ष मीडिया प्रा. लि. को डिजीटल बोर्ड लगाने का काम सौंपा गया है। इस काम की ऐवज में नगर निगम द्वारा एक रुपया भी खर्च नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी से सालाना 12 लाख रुपये विज्ञापन का पैसा लिया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इन डिजीटल रुम का एक सर्वर रुम भी बनाया जाएगा। जिसमें यदि शहर में कोई घटना हुई, तो पुलिस तुरंत सर्वर रुम पर सूचना देगी और शहर के सभी डिजीटल बोर्डों पर मैसेज फ्लैश हो जाएगा। हर चौंक चौराहे पर यह सूचना लोगों एवं पुलिस कर्मियों तक पहुंच जाएगी। कोविड के नियमों के बारे मेें लोगों को बताया जाएगा। इन डिजीटल बोर्डों पर एमरजेंसी नंबर, नगर निगम की सेवाएं, पानी, बिजली, सीवरेज के हैल्पलाइन नंबर, मौसम, एयर क्वालिटी इंडेक्स, न्यूज हैडलाइंस होगी। मार्केटों में लगने वाले बड़े डिजीटल बोर्डों के साथ मार्केट में आने वाले लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा दी जाएगी।

कंपनी का दावा है कि डिजीटल बोर्ड की मेंटनेंस, वाईफाई , इलैक्ट्रिसिटी, साफ्टवेयर पर लगभग 15 लाख रुपये सालाना खर्च भी होगा। 62 डिजीटल स्क्रीन और 50 गाइड मैप लगाये जायेंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम चुनाव के दौरान शहर में यूरोपियन देशों की तरह डिजीटल बोर्ड लगाने का वादा किया था, जिसे वह पूरा करने जा रहे हैं। विज्ञापन की आमदनी में से 12 लाख एजेंसी निगम को देगी। फिलहाल छोटे बोर्डों की टेस्टिंग चल रही है। पंचकूला नगर निगम ने करीब डेढ़ महीने पहले तक्ष मीडिया को शहर में डिजिटल बोर्ड लगवाने का काम अलॉट किया था।

टेंडर की शर्तों के मुताबिक साढ़े सात साल बाद कंपनी को शहर में लगे सभी डिजिटल बोर्ड और इसमें इस्तेमाल अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बदलना होगा। तीन साइज के लगेंगे बोर्ड 7 शहर में तीन विभिन्न साइज के डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यह साढ़े सात बाय बारह साइज के 12, छह बाय चार के 25, छह बाय छह साइज के 25 डिजिटल बोर्ड होंगे। इसके अलावा 50 डिजिटल बोर्ड बैक लाइट के होंगे। छोटे साइज की स्क्रीन की कीमत 4 लाख और बड़ी स्क्रीन की कीमत 10 लाख के आसपास है। एजेंसी को 833 रुपए प्रति बोर्ड प्रतिमाह के हिसाब से निगम को देने हैं। हर सेक्टरों की एंट्री प्वाइंट, मार्केटों में ये बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्केटों में बड़े साइज के बोर्ड लगेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!